- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती के बनोसा के बाद अब पथ्रोट...
Amravati News: अमरावती के बनोसा के बाद अब पथ्रोट में मिला जीबीएस का मरीज
![अमरावती के बनोसा के बाद अब पथ्रोट में मिला जीबीएस का मरीज अमरावती के बनोसा के बाद अब पथ्रोट में मिला जीबीएस का मरीज](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/04/1400122-3-amt-13-1.webp)
- 14 वर्षीय बालक का अमरावती के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
- गुलियन बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी पैर पसार रही
Amravati News जिले के अचलपुर और दर्यापुर तहसील में गुलियन बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी ने सर उठा लिया है। दर्यापुर तहसील के बनोसा के बाद अब पथ्रोट में एम मरीज पाया गया। 14 वर्षीय बालक का अमरावती के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जीबीएस यह तीव्र न्यूरोपैथी है। जिसमे शरीर की प्रतिकार शक्ति तेजी से कम हो जाती है और मरीज का शरीर ढीला पड़ जाता है। राज्य के पुणे के पिंपरी चिंचवड में जीबीएस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं अब इस बीमारी के दो मरीज दर्यापुर के बनाेसा और अचलपुर तहसील के पथ्रोट में पाए गए।
पथ्रोट में रहनेवाले बालक में जीबीएस सिंड्रोम के लक्षण पाए गए। उसे पहले अचलपुर के अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया था। वहां से गुरुवार को उसे अमरावती के रेडियंट में दाखिल किया गया है।
बनोसा के मरीज की हालत सुधरी : जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह दर्यापुर तहसील के बनोसा में रहनेवाली 11 वर्षीय बालिका जीबीएस बीमारी से प्रभावित हुई थी। उसे उपचार के लिए दर्यापुर से अचलपुर रेफर किया गया था। वहां उसके स्वास्थ्य में पूरी तरह से सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
पानी के सैम्पल पुणे भेजे : पथ्रोट में यह मरीज जहां रहता है, उसके आसपास शहानुर जलाशय के साथ ही बोरवैल से जलापूर्ति की जाती है। पाने के सैम्पल्स लेकर पुणे जांच के लिए भेजे गए हंै। इसके साथ ही गांव के 125 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई है। - डॉ. सचिन गोले, स्वास्थ्य अधिकारी, पथ्रोट
Created On :   4 Feb 2025 11:11 AM IST