Amravati News: अमरावती जिले में 131 स्थानों के पानी के नमूने दूषित

अमरावती जिले में 131 स्थानों के पानी के नमूने दूषित
  • 72 रासायनिक और 59 जैविक जांच में फेल
  • प्रशासन ने लिया तत्काल एक्शन

Amravati News जिले में कुल 131 जलस्रोतों के नमूने दूषित पाए गए हैं। इनमें से पानी के 72 सैंपल रासायनिक और 59 जैविक जांच में फेल साबित हुए हैं। जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला परिषद के पानी व स्वच्छता विभाग से गुरुवार को प्राप्त मानसून पूर्व पानी जांच की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ। जिला स्वास्थ विभाग ने बताया, संबंधित सभी 131 दूषित जलस्रोतों का पानी पीने लायक नहीं रहने की रिपोर्ट मिलते ही तत्काल प्रभाव से उक्त जलस्रोत के शुद्धिकरण का काम शुरू किया गया। जिससे अब उन सभी जलस्रोतों का मानसून पूर्व शुद्धिकरण किया जा रहा है।

जिले के सभी 14 तहसीलवार 1934 स्थानों के जलस्रोतों से पानी के सैंपल लेकर जांच को भेजने की प्रकिया में 1525 मतलब 79 प्रतिशत जल नमूनों को रासायनिक जांच को भेजा गया था। इनमें से 72 नमूने दूषित मिले हैं। उसी प्रकार 1776 जल नमूनों की जैविक जांच की गई। उनमें से 59 नमूने दूषित मिले। जिनके तत्काल शुद्धिकरण के निर्देश देकर सभी दूषित जलस्रोतों के जल नमूनों को प्रबंधन प्रश्चात जांच को भेजा गया। अब संबंधित गावों का पानी पीने लायक हुआ है।

जिले में जल नमूनों की जांच का ब्योरा

तहसील जल स्त्रोत रासायनिक दोष जैविक दोष

अचलपुर 135 5 2

अमरावती 124 7 4

अंजनगांव 10 0 0

भातकुली 73 14 0

चांदुर रेलवे 120 6 2

चांदुर बाजार 106 7 1

चिखलदरा 269 3 16

दर्यापुर 14 0 0

धामणगांव 127 2 0

धारणी 362 0 0

मोर्शी 105 11 9

नांदगांव 218 1 0

तिवसा 135 3 0

वरुड 136 13 25

कुल 1943 72 59

Created On :   25 April 2025 3:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story