सुविधा: अमरावती में राशनकार्ड धारकोंं के 60 प्रतिशत मोबाइल हुए लिंक, मिलेगी पूरी जानकारी

अमरावती में राशनकार्ड धारकोंं के 60 प्रतिशत मोबाइल हुए लिंक, मिलेगी पूरी जानकारी
  • हर महीने कितना अनाज मिला, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
  • मोबाइल नंबर फोरजी पॉस मशीन में लिंक किए जा रहे
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने का प्रयास

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राशन दुकान में अनाज आने के बाद राशनकार्ड धारकों काे कितना अनाज मिला इसका एसएमएस संबंधित कार्ड धारक समेत उनके परिवार के सदस्यों को मोबाइल पर भी पता चलेगा। इसके लिए राशन दुकानदारों द्वारा संबंधितों के मोबाइल नंबर फोरजी पॉस मशीन में लिंक किए जा रहे हैं। वर्तमान में 60 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों के मोबाइल लिंक होने का दावा जिला आपूर्ति विभाग ने किया है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता से राशन का वितरण होने के लिए आपूर्ति विभाग प्रयासरत है। जिसमे समय-समय पर अनेकों बदलाव किए गए हैं। लाभार्थियों को उनके हक का राशन मिलना चाहिए। इसके लिए आपूर्ति विभाग द्वारा राशनकार्ड धारकों के मोबाइल नंबर मशीन में जोड़े जा रहे हैं। वर्तमान में भी यह प्रक्रिया शुरू है। इस मोबाइल नंबर पर आनेवाले एसएमएस ऑटो जनरेटेड रहने की जानकारी जलापूर्ति विभाग ने दी। जिले में कुल अंत्योदय व प्राधान्य गुट में 4 लाख 94 हजार 216 राशनकार्ड धारक हंै। इसमें 19 लाख 62 हजार 344 सदस्य संख्या है। इनमें से वर्तमान स्थिति में 2 लाख 92 हजार 148 राशनकार्ड धारकों के मोबाइल लिंक की प्रक्रिया पूर्ण की है। जो प्रमाण 59.11 प्रतिशत है।

थम्ब नहीं लगा तो ओटीपी से अनाज : कई बार संबंधित राशनकार्ड धारक का थम्ब नहीं लगता। इस समय राशनकार्ड मोबाइल से लिंक करते समय मोबाइल पर ओटीपी दिया जाता है और उसके द्वारा राशनकार्ड धारकों की पहचान करवाकर उन्हें राशन का अनाज मिलता है।

यह सुविधा मोबाइल कनेक्ट करने से उपलब्ध होती है। इसके अलावा अनाज के वितरण की जानकारी भी मिलेगी। राशनकार्ड धारकों के परिवार के जितने मोबाइल नंबर लिंक हुए उन सभी सदस्यों को यह सुविधा उपलब्ध रहने की जानकारी आपूर्ति विभाग ने दी।

पोर्टल से ऑटो जनरेटेड एसएमएस : संबंधित राशनकार्ड धारकों को पोर्टल द्वारा ऑटो जनरेटेड एसएमएस मिल रहे है। इसके द्वारा अनाज उठाने की जानकारी, मिले हुए अनाज का संदेश संबंधितों के मोबाईल पर प्राप्त हो रहा है। सभी राशनकार्ड धारकों ने मोबाईल नंबर जोड़ना जरूरी है। -प्रज्ज्वल पाथरे, जिला आपूर्ति अधिकारी, अमरावती

Created On :   12 July 2024 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story