खेल - खेल में दुर्घटना: थाली फेंक खेलते समय विद्यार्थी की मौत ,टिंटबा की आदिवासी आश्रमशाला में हादसा

थाली फेंक खेलते समय विद्यार्थी की मौत ,टिंटबा की आदिवासी आश्रमशाला में हादसा
  • विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह
  • खेल खेलने की अनुमति देने पर उठाए सवाल
  • सिर पर थाली लगने से लगी गंभीर चोट

डिजिटल डेस्क, धारणी(अमरावती)। मेलघाट के टिंटबा आदिवासी आश्रम शाला में थाली फेंक स्पर्धा के दौरान एक आदिवासी छात्र कुष्णा सज्जु पटेल की मृत्यु हो गई। हालांकि घायल हो जाने के बाद उसे उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने से आश्रम शालाओं में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। मुख्याध्यापक और अधीक्षक ने थाली फेंक खेल खेलने की अनुमति कैसे दी? बताया जाता है कि खेल-खेल में थाली इस छात्र के सिर पर लगी। जिससे वह बेहोश हो गया। सरकारी अस्पताल में हालत बिगड़ने से उसे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में उसे नागपुर मेडिकल रेफर किया गया।

करंट से वायरमैन की मृत्यु : खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के तहत नमूना गली नंबर 6 में रहने वाले मोहन नामदेव राणे (55) की इलेक्ट्रिक का काम करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात 8 बजे के करीब यह हादसा हुआ। मृत मोहन राणे के भाई शरद ने खोलापुरी गेट पुलिस को बताया कि वह इलेक्ट्रिक फिटिंग का काम करता था। खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र में काम करते समय उसे बिजली का करंट लग गया। मोहन राणे को तत्काल उपचार के लिए पीडीएमसी अस्पताल में ले जाया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया चालक की गई जान : तलेगांव दशासर. देवगांव श्मशान भूमि के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में यवतमाल जिले के बाभुलगांव स्थित ग्राम घारकल निवासी अतुल सुरेश थोटे (37) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अतुल के बड़े भाई नितेश सुरेश थोटे (40) ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि 4 सितंबर की रात 8 बजे के दौरान अतुल उनकी बेटी को कुरहा में ससुराल में छोड़ने के लिए दोपहिया क्रमांक एमएच 29-बीजेड 5037 पर गए थे। वहां से गांव वापस लौटते समय धामणगांव से देवगांव मार्ग पर देवगांव श्मशान भूमि के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अतुल थोटे की गंभीर जख्मी हो जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिकायत पर तलेगांव दशासर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Created On :   6 Sept 2024 10:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story