- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर...
खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर तेंदुए ने किया हमला

डिजिटल डेस्क, अंजनगांवसुर्जी (अमरावती)। अंजनगांवसुर्जी तहसील के चिंचोली शिंगणे के खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर जख्मी कर दिया। जिससे गांव परिसर में भय का माहौल बना हुआ है। दोनों जख्मियों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में दाखिल किया है।
चिंचोली शिंगणे व एकलारा यह दो गांव में से भुलेश्वरी नदी गुजरती है। जिसके आसपास की जमीन बंजर जंगल की तरह है। जहां कई बार वनप्राणी देखे गए हैं। रविवार शाम 4.30 बजे खेत में काम कर रहे मजदूर अक्षय महादेवराव केवदे (28) व भीमराव तायडे (50) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बचाव के लिए दोनों मजदूर भागने लगे। लेकिन इस तेंदुए के हमले में दोनों मजदूर जख्मी हो गए थे। दोनों मजदूरों को ग्रामीण उपजिला अस्पताल में दाखिल किया। घटना की जानकारी वनविभाग को मिलते ही रेस्क्यू दल द्वारा तेंदुए की जांच की जा रही है। परिसर में तीन तेंदुए होने की चर्चा है। इस घटना से परिसर में भय का माहौल है।
Created On :   19 Jun 2023 4:01 PM IST