अजीबोगरीब हादसा: पालने में बैठकर पढ़ाई कर रहा था छात्र , पूरा परिवार था सामने अपने आप लग गई फांसी

पालने में बैठकर पढ़ाई कर रहा था छात्र , पूरा परिवार था सामने अपने आप लग गई फांसी
  • मां ने भोजन के लिए लगाई आवाज तो नहीं मिला प्रतिसाद
  • दादा भी थे सामने , सभी परिजन अचंभित
  • अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित किया

डिजिटल डेस्क, वरुड़ (अमरावती)। पालने पर बैठकर पढ़ाई कर रहे दसवीं के 15 वर्षीय छात्र के साथ अजीबोगरीब हादसा हो गया। पालने की रस्सी से फांसी लगने से उसकी जगह पर ही मौत हो गई। जायंट्स चौक में यह घटना हुई। पुलिस ने पंचनामा किया। मृतक छात्र का नाम तेजस विजय पावशिवकर है।

वरुड़ के एनटीआर हाईस्कूल में दसवीं का छात्र तेजस पालने पर बैठकर पढ़ाई करते समय रस्सी गले में फंसकर फांसी लग गई। इस समय उसकी मां रसोई में खाना बना रही थी। दादा घर पर ही थे। मां जब तेजस को खाना खाने बुलाने पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर सदमा लगा। तेजस को रस्सी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

पोल्ट्री फार्म से 300 मुर्गियां चुराईं : अमरावती| जिले के तलेगांव दशासर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बेलोरा के खेत शिवार में बाभुलगांव तहसील के पिंपरी इजारा निवासी प्रकाश वासुदेव पाटील (42) का पोल्ट्री फार्म है। 19 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने पोल्ट्री फार्म के एक शेड की जाली काटकर 300 बॉयलर मुर्गी चुरा लीं। चोरी गए मुर्गियों की कीमत 24 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत पर तलेगांव पुलिस ने मामला मामला दर्ज किया है।

पहले ट्रैक्टर से उड़ाया, फिर डीजल डालकर जलाने का किया प्रयास : खेती के विवाद के चलते अपने ही रिश्तेदार को ट्रैक्टर से उड़ाकर उसे बेहोश करने के बाद उस पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। किंतु उसी समय दोपहिया पर दो अन्य लोगों को आते देख आरोपी ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। इस घटना में गंभीर जख्मी हुए ग्राम भारसवाड़ी निवासी नारायण प्रल्हाद अलसपुरे (45) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी का नाम तेजराज बापुराव अलसपुरे (56) बताया गया है। जख्मी नारायण व तेजराज दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार हंै। दोनों भारसवाड़ी में रहते हंै। दाेनों के बीच खेती को लेकर विवाद शुरू है। 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे के दौरान नारायण अलसपुरे दोपहिया पर घर की ओर जा रहा था।

तब तेजराज अलसपुरे ने उसकी दोपहिया को सामने से ट्रैक्टर से टक्कर मारी। दुर्घटना में नारायण जख्मी हो गया और वहीं बेहोश पड़ा। इस कारण तेजराज ने उस पर डीजल डाला और जेब से माचिस निकाली। उसी समय रास्ते से दोपहिया की आवाज सुनाई थी। जिससे तेजराज ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग निकला। यह घटना चिंघामाय फाटा से भारसवाड़ी रोड पर अशोक ढगे के खेत के पास घटित हुई। घटनास्थल पर नारायण अलसपुरे काफी देर तक वहीं बेहोश पड़ा रहा। इसी बीच, गजानन कोंडे व मंगेश पावडे ने जख्मी नारायण को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर तिवसा पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Created On :   22 Aug 2024 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story