सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विरुष्का का कैंडल लाइट डिनर वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अनुष्का शर्मा के लिए उनका 31 वां बर्थडे उनके लिए बहुत खास रहा। पति क्रिकेटर विराट कोहली ने उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेक किनारे शाम के समय कुछ रोमांटिक वक्त गुजारने के बाद, विराट ने अनुष्का के लिए एक स्पेशल डिनर भी प्लान किया था। इस डिनर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे विराट अपनी बर्थडे गर्ल का हाथ पकड़कर ले जा रहे हैं। अनुष्का ने ऑफ वाइट कलर की ड्रेस पहनी है तो वहीं विराट वाइट कलर की टी-शर्ट में दिख रहे हैं। डिनर टेबल पर पहुंचकर वह पहले अपनी वाइफ को चेयर पर बिठाते हैं और फिर खुद सीट लेते हैं। यह वीडियो बेहद रोमांटिक है और इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
बता दें अनुष्का और विराट की शादी साल 2017 में 11 दिसंबर को हुई थी। दोनों ने अपनी शादी के लिए इटली को चुना था। शादी के आखिरी दिन तक भी विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की बात को रिवील नहीं किया था। उसके बाद शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तब ही लोगों को पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। इस शादी में विराट और अनुष्का के परिवार के कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा गया था। बाद में खेल और बॉलीवुड जगत के लोगों के खास पार्टी का आयोजन किया गया।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म "जीरो" में दिखाई दी थी। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थी। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं की, लेकिन अनुष्का कि एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके पहले इन तीनो एक्टर्स की तिकड़ी फिल्म "जब तक है जान" में साथ काम कर चुकी है।
Created On :   3 May 2019 9:18 AM IST