Bhoot Teaser: खुद से खुद का सामना कर डर गए विक्की, कहा- डर में खुद को बहा दो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म भूत का टीजर रिलीज हो गया है। विक्की की यह पहली हॉरर फिल्म है। जिसमें वे भूत से सामना करते नजर आएंगे। फिल्म के टीजर को विक्की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "डर में खुद को बहा दो"।
टीजर की बात करें तो विक्की एक खाली पड़े शिप में टॉर्च लिए नजर आते हैं। वे दीवारों पर खून से लथपथ हाथों के निशान को फॉलो करते हुए बंद कमरे में जाते हैं, जहां उन्हें अपना चेहरा दिखाई देता है। खुद का चेहरा देखकर वे डर जाते हैं। फिर दीवारों से हाथ निकलकर उन्हें अपने अंदर खींच लेते हैं।
इस दिन आएगा ट्रेलर
फिल्म का डायरेक्शन भानु प्रताप सिंह ने किया है और करण जौहर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक भूतिया समुद्री जहाज पर आधारित है। इसका ट्रेलर 3 फरवरी को रिलीज होगा और यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में डराएगी।
Created On :   31 Jan 2020 12:55 PM IST