Mr Lele First Look: डरे सहमे अंदाज में नजर आ रहे वरुण धवन, पोस्टर शेयर कर लिखा मजा लेले...

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन इन सब के बीच एक्टर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। वरुण जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म मिस्टर लेले में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शंशांक खेतान द्वारा किया जा रहा है।
वरुण ने फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कि मिस्टर लेले... मजा लेले! पोस्टर में वरुण एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अंडरवियर के ऊपर फैनी पैक पहना हुआ है और उनके एक हाथ से रिवॉल्वर लटक रही है तो दूसरे में घड़ी है। उनके हाथ उपर है और वे कुछ डरे सहमे नजर आ रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें यह फिल्म 1 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की अन्य स्टार कास्ट का खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में वरुण के साथ जाहन्वी कपूर हो सकती हैं। वरुण और शशांक इसके पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी मजेदार फिल्में कर चुके हैं।
Created On :   13 Jan 2020 4:03 PM IST