मां से मिलने अस्पताल पहुंची काजोल, लंबे समय से बीमार हैं तनुजा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अजय देवगन के पिता और काजेल देवगन के ससुर का 27 मई को निधन हो गया। निधन के एक दिन बाद ही काजोल को लीलावती हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही यह खबर काजोल के फैंस को पता चली तो वे टेंशन में आ गए कि आखिर काजोल को ऐसा क्या हुआ कि उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजोल अपनी बीमार मां तनुजा से मिलने हॉस्पिटल पहुंची थी।
दरअलस, काजोल की मां की तबीयत बहुत खराब है और वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें क्या बीमारी है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है और दो तीन दिनों के अंदर उन्हें घर वापस लाया जा सकता है।
तनुजा मुखर्जी अपने दौर की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। वो हाथी मेरे साथी, बहारें फिर भी आएंगी, एक बार मुस्कुरा दो, प्रेम रोग, पैसा या प्यार, हमारी बेटी जैसी फिल्में कर चुकी हैं।
बता दें साल 2018 में भी तनुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। उस वक्त उन्हें सांस की बीमारी थी। वहीं सोमवार को ससुर की मौत से दुखी काजोल को ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन संभालते नजर आए थे। वीरु देवगन का अंमित संस्कार मुम्बई के विले पर्ले में किया गया था। देवगन परिवार के इस दुख की घड़ी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था।
Created On :   29 May 2019 12:56 PM IST