TIKTOK: जब शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ किया ये काम ! VIDEO देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
![Shilpa shetty viral tiktok video, fun with her husband Shilpa shetty viral tiktok video, fun with her husband](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/01/shilpa-shetty-viral-tiktok-video-fun-with-her-husband_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वजह है उनका टिकटॉक की दुनिया में शामिल होना। दरअसल, शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ टिकटॉक पर कई मजेदार और फनी वीडियो बनाती हैं। लेकिन हाल ही में शेयर किया गया उनका एक वीडियो हंसी से लोटपोट कर देने वाला है।
इस टिकटॉक वीडियो में शिल्पा और उनके पति खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिल्पा और राज हंसी के चलते खूब वायरल हो रहे हैं। शिल्पा ने इस वीडियो को टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। शिल्पा ने Tik Tok पर आते ही धमाल मचा दिया है। कुछ ही दिन में उनके 1.5 M से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव
सोशल मीडिया पर फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी काफी एक्टिव रहती हैं। वो रोज अपने फैन्स के लिए नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर फैंस फॉलोइंग भी जबरदस्त है।
शिल्पा की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही "हंगामा" के सीक्वल में परेश रावल के साथ नजर आएंगी, इसके साथ ही वह "निकम्मा" में भी काम कर रही हैं।
Created On :   12 Jan 2020 6:17 PM IST