गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए तैमूर का वीडियो वायरल
![Saif & Kareena's Son Taimur Ali Khan Cheering Ganpati Bappa Saif & Kareena's Son Taimur Ali Khan Cheering Ganpati Bappa](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/09/saif-kareenas-son-taimur-ali-khan-cheering-ganpati-bappa_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान भी गणपति उत्सव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। तैमूर के इस वीडियो को उनकी मौसी यानी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
#ganpatibappamoriya #family @therealarmaanjain @anissamalhotra @rimosky #kkk #ourboys
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
करिश्मा कपूर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में तैमूर अपने मामा अरमान जैन के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तैमूर कुर्तै पैजामा पहने हुए हैं। साथ ही भगवान गणेश के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में तैमूरअली खान "मंगलमूर्ति मोरया" बोलते नजर आ रहे हैं। तैमूर के इस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी तैमूर के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, हुमा कुरैशी, महीप कपूर सहित कई सैलेब्स ने तैमूर के इस वीडियो की तारीफ की है। बता दें तैमूर एक ऐसे स्टारकिड हैं, जिन्हें हर कोई पसंद करता है। तैमूर के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियो का इंतजार करते रहते हैं।
Created On :   11 Sept 2019 9:06 AM IST