Wedding Anniversary: रणवीर-दीपिका का 6 साल का तक चला रिलेशन, फिर हुई शादी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के फेमस कपल्स दीपिका और रणवीर आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने अपनी सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए खास तैयारियां भी की है। रणवीर ने तो एनिवर्सरी के एक दिन पहले सैलून में वक्त बिताया। जिसकी तस्वीर दीपिका ने शेयर करते हुए लिखा कि "एनिवर्सरी की तैयारियां"। रिपोर्ट के अनुसार वे अपनी फैमिली के साथ बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गए हैं। दोनों ने पिछले साल 14 नवम्बर 2018 को इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वेडिंग की। आज उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर जानते है उनकी पहली मुलाकात के बारे में।

इस फिल्म में दोनों की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिली। मीडिया में दोनों के रिलेशनशिप की भी खबरें आने लगी। दोनों ने अपने रिलेशन को छुपाने की बहुत कोशिश की। लेकिन इश्क कभी छुपता नहीं है, न चाहते हुए भी सबके सामने आ ही जाता है। ऐसा ही कुछ इनके साथ भी हुआ। रामलीला के सेट पर दोनों का एक किसिंग सीन था। निर्देशक के कट बोलने पर भी दोनों एक दूसरे को किस करते रहे। यही वह पल था, जब दोनों जिंदगी भर के लिए एक दूसरे के हो गए।

एक एक्टर हमेशा अपने काम में बिजी रहना चाहता है। ऐसे में उसके पास अपनी पर्सनल लाइफ के लिए वक्त नहीं होता। फिर इन दोनों के जीवन में निर्देशक संजय लीला भंसाली एक फरिश्ते की तरह आएं और दोनों के साथ मिलकर फिल्म बनाई, जिसका नाम था "गोलियों की रासलीला - रामलीला"। इस तरह दोनों को एक साथ बहुत वक्त मिला और यही से शुरु हुई दोनों की प्रेमकहानी।

शादी से पहले 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने वाले रणवीर और दीपिका साथ में रामलीला, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की लवस्टोरी भी काफी फिल्मी है। रणवीर ने दीपिका को पहली बार Zee Cine Awards में देखा था और देखते ही उन पर फिदा हो गए थे। यहीं रणवीर और दीपिका की मुलाकात हुई।
Created On :   14 Nov 2019 9:50 AM IST