एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए ये स्टारकिड्स, नहीं करना चाहिए था बॉलीवुड की तरफ रुख
![know these are some super flop bollywood star kid in film industry know these are some super flop bollywood star kid in film industry](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/know-these-are-some-super-flop-bollywood-star-kid-in-film-industry_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर एक्टर्स के बीच होड़ लगी होती है एक दूसरे से आगे बढ़ने की, ताकि उनके फैंस उनके काम को पसंद करें और उनकी तारीफ करें। बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। उन्हें देखकर कई बार लगता है कि उन्होंने बॉलीवुड में आकर गलती कर दी। आज हम आपको बता रहे हैं। ऐसे ही स्टार्स के बारे में जिन्हें बॉलीवुड में नहीं आना चाहिए था।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/arya.jpg)
एक्टर राज बब्बर के बेटे आर्या बब्बर ने साल 2002 में बॉलीवुड की तरफ रुख किया था। उनकी पहली फिल्म 'अबके बरस' थी। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर में एक भी हिट फिल्म नहीं दी। कुछ ही फिल्मों में लीड रोल करने के बाद, उन्हें साइड रोल मिलने लगे।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/sohail.jpg)
इस फ्लॉप लिस्ट में सलमान खान के भाई सुहैल खान का नाम भी आता है। सुहैल ने साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी एक भी फिल्म ऐसी नहीं है, जो सुहैल खुद के दम पर हिट करवा सकें हो।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/amisha.jpg)
फिल्म 'गदर' से बॉक्स आफिस पर गदर मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल को उस वक्त एक सफल एक्ट्रेस माना जाता था। लोगों को मानना था कि वह बॉलीवुड में लंबी पारी खेल सकती हैं, लेकिन धीरे धीरे उनका फिल्मी ग्रॉफ गिरता गया। लोगों का मानना है कि अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। अगर वह एक्टिंग की जगह अपने अकेडमी प्रोफेशन को चुनतीं तो शायद बेहतर होता।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/harman.jpg)
हरमन बवेजा ने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 2050 में की थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से लंबे समय तक दोनों की अफेयर की खबरें भी चलती रहीं, लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। अपने फिल्मी कॅरियर में हरमन ने सिर्फ पांच फिल्मों काम किया और पांचों ही फिल्में बॉक्स आफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/ria.jpg)
एक्टिंग स्किल रिया को विरासत में मिली थी। उनकी मां मुन मुन सेन और बहन रायमा सेन एक जमाने में बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रिया पर्दे पर खास कमाल दिखाने में असफल रहीं। रिया को अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'कयामत' में देखा गया था।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/tu1.jpg)
साल 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तुषार ने अपने पूरे फिल्मी करियर में साइड रोल ही किए हैं। फिल्म गोलमाल में उनके गूंगे वाले रोल को काफी सराहा गया था। बाकी अन्य फिल्मों में उनकी एक्टिंग को बिल्कुल पसंद नहीं किया गया।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/add.jpg)
साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर अध्ययन सुमन, एक्टर शेखर सुमन के बेटे हैं। उनकी फिल्मी कॅरियर भी कुछ नहीं रहा। वे अपने फिल्मी कॅरियर से ज्यादा कंगना संग अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/ja.jpg)
जैकी ने साल 2009 में फिल्म 'कल किसने देखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे फिल्म प्रोड्यूसर वासु भागनानी के बेटे हैं। उनकी आज तक कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई, जिसे देखते हुए कहा जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड में सिर्फ अपना वक्त जाया किया।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/uday.jpg)
इस लिस्ट में उदय चोपड़ा का नाम भी शामिल है। उदय चोपड़ा ने सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह उनके कॅरियर की पहली और आखिरी हिट फिल्म थी।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/05/isha.jpg)
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने फिल्मी कॅरियर में ईशा ने कोई भी हिट फिल्म नहीं दी। हालाकि उनकी फिल्म धूम में उनके काम को काफी सराहा गया था।
Created On :   25 May 2019 3:40 PM IST