सब्यासांची का डिजाइनर लहंगा पहन कटरीना बनेंगी दुल्हन, इन एक्ट्रेस ने भी शादी के लिए चुना सब्यासांची का लहंगा

डिज्टल डेस्क, मुंबई। बॉलीबुड में कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के अफेयर की चर्चा काफी समय से चल रही है, हालांकि दोनों ने ही मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप पर कोई खुलासा नहीं किया है। खबरें आ रही हैं कि नवंबर या दिसंबर में कटरीना और विक्की की शादी की शहनाई बजा सकती है। इससे पहले दोनों की सीक्रेटली सगाई करने की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
बताया जा रहा की अपनी शादी के लिए कटरीनामशहूर डिजाइनर सब्यासाची से अपना लहंगा डिजाइन करवाएंगी। यह लहंगा किस फैब्रिक में बनेगा इस पर अभी सोचा जा रहा है। लहंगे के लिए कटरीना की पसंद रॉ सिल्क फैब्रिक हो सकती है।
डिजाइनर सब्यासाची इससे पहले भी कई ऐक्ट्रेसेस की पहली पसंद बन चुके ंहै, अपको आज बताएंगे की लिस्ट में कौन सी खास हस्तियां हैं जिन्होंने अपनी शादी में सब्यासाची का लहंगा पहना है।
1. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी के दौरान सब्यसाची के लहंगे में नजर आई थी।
2. अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत डिवा हैं, जिन्हें सब्यसाची ने न केवल शादी से पहले बल्कि शादी के बाद की रस्मों के लिए भी तैयार किया था। सब्यासांची के लहंगे और साड़ी में ही अनुष्का ने हर फंक्शन को पूरा किया।
3. बिपाशा बसु
बिपाशा बसु और सब्यसाची एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। बिपाशा ने अपनी शादी में सब्यसाची का लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
4. सोहा अली खान पटौदी
सब्यसाची के खास लहंगों में से एक सुंदर नारंगी और सुनहरे लहंगे में, पटौदी की राजकुमारी ने शादी की फेरे लिए। सोहा अली खान का लहंगा सादगी को बनाए रखते हुए भी काफी खूबसूरत लग रहा था।
5. विद्या बालन
विद्या बालन हमेशा से सब्यसाची की फैन रही हैं। अपनी शादी के जोड़े से लेकर अन्य कई साधारण साड़ियां भी वहां से लेती हैं। अपनी शादी में उन्होंने सिंपल लाल बनारसी साड़ी पहनी थी और जिसमें वह कमाल लग रही थीं।
Created On :   27 Oct 2021 5:16 PM IST