B'day: ऐसा रहा दीपिका पादुकोण का स्ट्रगल, गिरी, उठी...लेकिन मेहनत नहीं छोड़ी, ऐसे बनीं बॉलीवुड सुपरस्टार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण आज फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। वे इंडस्ट्री की हाइऐस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। दीपिका का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल है, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के बॉलीवुड में मुकाम हासिल किया और अपनी सुपरस्टार वाली इमेज कायम की। जल्द ही उनकी फिल्म छपाक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से वे बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। वह भी इस फिल्म से आमिर, शाहरुख और सलमान की तरह प्रॉफिट शेयर करेंगी। 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में जन्मीं दीपिका आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं कुछ खास बातें...

एक्ट्रेस ने साल 2018 में अपने पार्टनर रणवीर सिंह से शादी की। उनकी शादी भी काफी सुर्खियों में बनीं रही। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वे अपनी शादी शुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं और शादी के बाद भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जल्द ही उनकी फिल्म छपाक रिलीज होने वाली है। उम्मीद है पिछली फिल्मों की तरह दीपिका की यह फिल्म भी बॉक्स आफिस पर अच्छा करोबार करेगी।

साल 2015 में दीपिका ने संजय लीला की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में काम किया। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया। इस फिल्म के दौरान ही उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिला। जिसकी वे दीवानी हो गईं। जी हॉ... फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के दौरान दीपिका और रणवीर की मुलाकात हुई। इसके बाद बाजीराव मस्तानी के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों मीडिया के सामने आने लगे। दोनों को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। दोनों कॅरियर में अपने टॉप पर हैं।

साल 2013 दीपिका के लिए कई सारी खुशियां लेकर आया। उनकी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने बॉक्स आफिस पर अच्छा कारोबार किया और दीपिका को एक सुपरस्टार वाली लाइन में लाकर खड़ा कर दिया। इस तरह वे इंडस्ट्री की हाइऐस्ट पेड एक्ट्रेस बन गईं।

फिल्म 'बचना ए हसीनों' के दौरान वे अपने को-स्टार रणवीर कपूर से प्यार कर बैठीं। दोनों के रिलेशन की खबर उन दिनों सुर्खियों में थी। दीपिका ने तो रणवीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके चलते एक्ट्रेस को मेंटल स्ट्रेस का सामना करना पड़ा।

इसके बाद दीपिका की पांच फिल्में बॉक्स आफिस पर रिलीज हुर्हं। जिनमें 'बचना ए हसीनों', 'चांदनी चौक टू चाइना', 'ब्रेक के बाद' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर कोई खास कमाई नहीं की, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस को सभी ने बहुत सराहा। इसके बाद फिल्म 'लव आज कल' उनके कॅरियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म से उन्हें एक अलग मुकाम मिला। इस फिल्म से वे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।

दीपिका हिमेश रेशमियां के साथ उनके एल्बम 'नाम है तेरा' में नजर आईं। यही से डायरेक्टर फराह खान ने उन्हें नोटिस किया और फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए साइन किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका बॉलीवुड में आने से पहले साउथ की फिल्म 'एश्वर्या' में काम कर चुकी हैं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके काम को सराहा गया। फिल्म ओम शांति ओम के लिए भी उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

अपने सपने को पूरा करने के लिए दीपिका मुम्बई आईं और यहां आकर उन्होंने कई मॉडलिंग असाइमेंट लेना शुरु किया। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने में उन्हें चार साल का समय लगा। इसके बाद साल 2004 में उन्हें एक साबुन का विज्ञापन मिला। यह उनके कॅरियर कर माइलस्टोन कर्मशियल साबित हुआ। इसके बाद साल 2005 में वे किंगफिशर के कैलेंडर में नजर आईं। साथ ही लैक्मे फैशन वीक के लिए उन्होंने मॉडलिंग की। जब उनके कुछ प्रोजेक्ट फेल हो जाते थे, तो भी दीपिका ने कभी हार नहीं मानी।

दीपिका पादुकोण, बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। अपने पिता की तरह वे भी स्पोर्ट् में एक्टिव हैं। उन्होंने स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेला है। उनकी बहन अनीशा भी एक स्पोटर्स प्लेयर है। दीपिका जब 11 महीने की थी, तब उनके परिवार वाले बैंगलोर शिफ्ट हो गए थे। दीपिका जब 10वीं क्लास में थी, तब उन्होंने यह डिसाइड कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है। वे हमेशा हर नई फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित रहती थीं।
Created On :   4 Jan 2020 2:24 PM IST