LOCKDOWN: दीपिका ने कैटरीना पर लगाया चोरी का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
![corona virus lockdown bollywood stars deepika padukone katrina kaif deepika padukone blames katrina kaif corona virus lockdown bollywood stars deepika padukone katrina kaif deepika padukone blames katrina kaif](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/03/corona-virus-lockdown-bollywood-stars-deepika-padukone-katrina-kaif-deepika-padukone-blames-katrina-kaif_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। 21 दिन के लॉकडाउन के चलते तमाम बॉलीवुड स्टार्स अपने घरों में कैद हैं। हालांकि सभी स्टार्स अपने फैंस के लिए काफी मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कोई खाना बनाते हुए वीडियो शेयर करता है तो कोई साफ-सफाई करते हुए। अब बॉलीवुड की मस्तानी यानि दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ पर चोरी का आरोप लगाया है, जिसके बाद कैटरीना ने दीपिका को मजेदार जवाब दिया है।
कैटरीना पर लगा चोरी का आरोप
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की ये मजेदार नोकझोक देखने को मिली। दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ पर उनका आइडिया चुराने का आरोप लगाया है। दीपिका ने कैटरीना कैफ की एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए ये इल्जाम लगाया है। दरअसल, हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो फैंस को कम पानी में बर्तन धोने की ट्रेनिंग देते नजर आ रही थी। कैटरीना कैफ का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आया था।
अब इसी पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि कैटरीना ने उनका आइडिया चुरा लिया है इसलिए वो पोस्ट नहीं कर रही हैं। दीपिका ने लिखा, ""माफ कीजिए सीजन-1 का पांचवा एपिसोड कैंसल हो गया है, क्योंकि कैटरीना कैफ ने मेरा आइडिया चोरी कर लिया है।""
CORONAVIRUS: लॉकडाउन में इंटीमेट हुए हार्दिक और नताशा, शेयर की फोटो
SONG RELESE: बादशाह के गेंदा फूल में लगा बंगाली-पंजाबी तड़का, लाल जोड़े में खूबसूरत लगीं जैकलीन
कैटरीना ने दिया मजेदार जवाब
दीपिका के पोस्ट पर कैटरीना का रिएक्शन भी सामने आया है। कैटरीना ने जवाब में लिखा, ""हाहाहा, इसके राइट्स तुम रूपाली से ले लो, जो कि मेरी सबसे सही सलाहकार है।"" बता दें कि इस लॉकडाउन के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार सीरीज शुरू की है। जिसमें वो मजेदार पोस्ट शेयर करती हैं और बताती हैं कि वो इस दौरान घर पर क्या कर रही हैं।
Created On :   27 March 2020 5:46 PM IST
Tags
- बॉलीवुड
- दीपिका पादुकोण
- कट्रीना कैफ
- बॉलीवुड़ न्यूज
- भारत में कोरोना वायरस
- भारत बंद
- भारत लॉकडाउन शहर
- कोरोनावायरस के कारण भारत लॉकडाउन
- 21 दिन का लॉकडाउन
- बॉलीवुड
- दीपिका पादुकोण
- कट्रीना कैफ
- बॉलीवुड़ न्यूज
- भारत में कोरोना वायरस
- भारत बंद
- भारत लॉकडाउन शहर
- कोरोनावायरस के कारण भारत लॉकडाउन
- 21 दिन का लॉकडाउन
- बॉलीवुड
- दीपिका पादुकोण
- कट्रीना कैफ
- बॉलीवुड़ न्यूज
- भारत में कोरोना वायरस
- भारत बंद
- भारत लॉकडाउन शहर
- कोरोनावायरस के कारण भारत लॉकडाउन
- 21 दिन का लॉकडाउन