Video: इंफिनिटी पूल में नहाते नजर आई अनन्या पांडे, कहा- प्रॉमिस, ये हैं आखिरी मालदीव पोस्ट
![Bollywood actress ananya panday shares maldives new video of infinity pool Bollywood actress ananya panday shares maldives new video of infinity pool](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2021/01/bollywood-actress-ananya-panday-shares-maldives-new-video-of-infinity-pool_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में डेब्यू किया हैं लेकिन उनकी फैन-फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हैं। वो अक्सर अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज से फैन को इम्प्रेस करती रहती हैं।हाल ही में एक्ट्रेस अपने वैकेशन एंजॉय करने मालदीव गई थी। जिसका एक वीडियो अनन्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं, इसमें एक्ट्रेस इंफिनिटी पूल में नहाती नजर आ रही हैं। अनन्या का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।
बता दें कि, मालदीव में इंफिनिटी पूल में नहाने वाला ये वीडियो अनन्या ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "प्रॉमिस, यह मेरी आखिरी मालदीव पोस्ट है।"उनका यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि अब तक इसे 19 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। हालांकि एक्ट्रेस के बार-बार मालदीव की फोटो और वीडियो पोस्ट करने से एक बात तो साफ हो गई कि, उन्हें अपनी ये ट्रिप बहुत पसंद आई हैं।
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो अनन्या जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ "लाइगर" में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह ईशान खट्टर के साथ "खाली-पीली" में नजर आ चुकी हैं। वही आपको बता दें कि, लॉकडाउन के बाद साल के आखिर में कई बॉलीवुड सेलेब्स छुट्टियां मनाने बाहर गए थे। जिसमें से टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मालदीव ही गए थे।
Created On :   31 Jan 2021 6:05 PM IST