ऐसी है सुनील शेट्टी की पर्सनल लाइफ, वाइफ के साथ संभालते हैं बिजनेस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त को 1961 में मुल्की में हुआ था। आज वे अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपने 25 साल के बॉलीवुड कॅरियर में 110 फिल्मों में काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में कॉमेडी हैं। इसके अलावा उन्होंने मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। पर्दे पर किरदार चाहे जो भी हो, उन्होंने हर किरदार को अपने ही अंदाज में बहुत शिद्दत से निभाया है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतरीन रही हैं। उतनी ही बेहतरीन उनकी पर्सनल लाइफ रही है। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में।

सुनील अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते हैं। 58 साल की उम्र में भी वे फिट एक्टर्स में शुमार हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि किक बॉक्सिंग में उन्हें ब्लैक बेल्ट मिला हुआ है।

बॉलीवुड में दिलवाले, धड़कन, मोहरा, रिफ्यूजी, मैं हूं ना, बॉर्डर और हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम करने वाले सुनील शेट्टी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वे डोन्ट स्टॉप ड्रीमिंग मूवी में काम करते नजर आए थे।

माना और सुनील के दो बच्चे हैं। बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। इसके अलावा उनको एक बेटी अहान शेट्टी भी है।

पुरानी रिपोर्ट के अनुसार सुनील शेट्टी करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं। वहीं माना शेट्टी पति की कमाई से दोगुना पैसा अर्न करती हैं। माना अपने पति का होटल बिजनेस भी संभालती हैं और इनका एक R House के नाम से बुटीक भी है। वे फैशन डिजाइनर होने के साथ साथ प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर भी हैं जिनके दिल्ली और मुंबई में कई स्टोर्स हैं।

सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी अपने पति के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट चलाती हैं। इस कंपनी ने हालही में मुम्बई में 21 लग्जरी विला भी बनाए हैं। इसके अलावा माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।

सुनील शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते थे। सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी वे सक्रिय हैं और हर साल खूब मुनाफा कमाते हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी है।
Created On :   11 Aug 2019 10:40 AM IST