नेहा धूपिया के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी जानकारी
![Neha Dhupia, Angad Bedi announce second pregnancy, actress flaunts baby bump Neha Dhupia, Angad Bedi announce second pregnancy, actress flaunts baby bump](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2021/07/actress-neha-dhupia-announced-that-she-is-expecting-their-second-baby-soon1_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के घर फिर से एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए दी है। नेहा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा कि, हमें 2 दिन लगे कैप्शन के बारे में सोचने में….बाद में जो सबसे अच्छा हम सोच सकते थे वह था…धन्यवाद, भगवान।
नेहा और अंगद बेदी ने मई साल 2018 में एक-दूसरे से शादी की और नवंबर साल 2018 में उनकी एक बेटी पैदा हुई। बता दें कि, शादी के पहले ही नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने गुपचुप शादी की थी। हालांकि, इस बात के लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया था।
नेहा की प्रेग्नेंसी पोस्ट पर कई सेलिब्रिटी ने कमेंट सेक्शन के जरिए बधाई दी है, जिसमें करिश्मा कपूर, सोनू सूद, सानिया मिर्जा, अनन्या पांडे, युविका चौधरी, आशीष भाटिया, सबा पटौदी, ताहिरा कश्यप, मल्लिका दुआ, प्रग्या कपूर और भावना पांडे का नाम शामिल है।
Created On :   19 July 2021 12:22 PM IST