क्या आपने देखा आलिया का दुल्हन वाला अवतार

By - Bhaskar Hindi |1 Sept 2019 3:14 AM IST
क्या आपने देखा आलिया का दुल्हन वाला अवतार
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शनिवार को अपने ब्राइडल लुक से अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने एक एड शूट की कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह एक दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। लाल रंग के लंहगे में आलिया की ये तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत है। अपने लुक को आलिया ने हल्के मेकअप और एमरेल्ड की एक नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया है।
तस्वीर के कैप्शन में आलिया ने लिखा है कि दुल्हन वाली फीलिंग। आलिया की इन तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसकों ने इसकी खूब सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि रणबीर दुल्हन ले जाएंगे।
--आईएएनएस
Created On :   1 Sept 2019 7:59 AM IST
Next Story