Bhool Chook Maaf Movie Teaser: टाइम लूप में फंसे राजकुमार राव..बार-बार होती रही हल्दी.. नहीं ले जा पा रहे बारात, रिलीज हुआ मजेदार टीजर

- राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी भूल चूक माफ का पहला टीजर रिलीज
- राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में आएंगी नजर
- फिल्म 10 अप्रैल को होगी रिलीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की स्त्री 2 और विकी विद्या का वो वाला वीडियो के बाद एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित हुई इस फिल्म का नाम भूल चूक माफ है। इसका टीजर आज रिलीज हो गया है। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में बेबी जॉन में मुख्य भूमिका निभाने वाली वामिका गब्बी भी हैं।
टीजर में दिखाया गया है कि भूल चूक माफ फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) के आसपास घूमती है, जो अपने प्यार तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। उसके बाद दोनों की शादी पक्की होती है और शादी के फंक्शन भी शुरु हो जाते हैं। लेकिन रंजन के साथ यहां अजीब होता है। दरअसल, शादी से पहले वो रोज केवल हल्दी के फंक्शन में फंस कर रह जाता है।
टाइम लूप में अटक जाता है रंजन
टीजर में दिखाया गया है रंजन एक टाइम लूप में फंस जाता है। शादी पक्की होने और उसके बाद फंक्शन शुरु होने के बाद वो हर दिन उठता है और अपनी बारात ले जाने का इंतजार करता है। लेकिन उसके घर वाले उसे हर बार ये कहते हैं कि आज तो हल्दी है, शादी तो कल होनी है। ऐसे में परेशान होकर वो अपनी लेडी लव मिलकर उसे अपना सारा किस्सा सुनाता है। हालांकि वो भी इस मामले में उसकी कोई सहायता नहीं कर पाती है।
इस दिन होगी रिलीज
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह स्काई फोर्स और छावा के बाद इस साल की यह तीसरी बड़ी फिल्म है। 'भूल चूक माफ' का डायरेक्शन करण शर्मा ने किया है। वो फिल्म के राइटर भी हैं। इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहली बार एक साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी वाराणसी की बताई गई है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म में रियल लोकेशन और मजेदार लोकल लैंग्वेज देखने को मिलेगी। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   18 Feb 2025 6:06 PM IST