फिल्म फुले विवाद: अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस पायल घोष बोलीं ‘बॉलीवुड आपके बिना खुश, यहां से दूर रहो’

अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस पायल घोष बोलीं ‘बॉलीवुड आपके बिना खुश, यहां से दूर रहो’
  • अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस पायल घोष
  • मनोज मुंताशिर ने भी दे डाली चेतावनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ उनके आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक हंगामा देखने को मिल रहा है। अनुराग कश्यप के बयान को लेकर केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के तमामा सेलेब्स भी बयान की निंदा कर रहे हैं। वहीं अब मनोज मुंताशिर के बाद एक्ट्रेस पायरल घोष भी डायरेक्टर के विरोध में आ गई हैं और उन्हें जमकर खरी खोटी भी सुनाई है।

अनुराग कश्यप के बयान से नाराज पायल

अनुराग कश्यप के बयान से नाराज पायल घोष ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह बॉलीवुड से दूर रहें, इंडस्ट्री उनके बिना खुश है। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “बॉलीवुड से भाग जाना और दूर रहना एक अच्छा ऑप्शन है अनुराग कश्यप। बॉलीवुड आपके बिना खुश है, तो आप यहां से दूर रहो कर्म बुरा होगा तो फल भी बुरा ही मिलेगा।“

मनोज मुंतशिर ने भी की निंदा

बयान को लेकर लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी अनुराग कश्यप की निंदा करते नजर आए। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कश्यप को कड़ी चेतावनी देते हुए मनोज ने कहा, "तुम्हारे जैसे हजारों नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन ब्राह्मणों की परंपरा और गौरव अटल रहेगा। आमदनी कम हो तो खर्चों पर और जानकारी कम हो तो शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। अनुराग कश्यप तुम्हारी तो आमदनी भी कम है और जानकारी भी, इसलिए दोनों पर कंट्रोल रखो। तुम्हारे शरीर में इतना पानी नहीं है कि ब्राह्मणों की विरासत को एक इंच भी दूषित कर पाओ।" मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को ह‍िदायत दी, ''रहने के लिए दुनिया में कई अच्छी जगहें हैं, लेकिन सबसे अच्छा यही है कि औकात में रहो।"

Created On :   21 April 2025 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story