अजब गजब: विदेशी शख्स ने कानपुर की ट्रेन में मंगाया खाना, सर्विस देखकर चौंक गया फिरंगी, यूके वालों को दे डाली नसीहत!

विदेशी शख्स ने कानपुर की ट्रेन में मंगाया खाना, सर्विस देखकर चौंक गया फिरंगी, यूके वालों को दे डाली नसीहत!
  • विदेशी शख्स को मिला ट्रेन की सीट पर खाना
  • ट्रेन की फूड डिलिवरी पर हो गया काफी ज्यादा खुश
  • यूके वालों को दी फूड डिलिवरी को अपनाने की नसीहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई सारे लोगों को देखा होगा कि दूसरे देश की बुराइयां करते हैं और अपने देश की अच्छाईयां बताते हैं। कुछ लोग तो सांस लेने में भी भारत की बुराइयां करने लगते हैं। ऐसे में एक शख्स है जो वीडियो बनाकर भारत की तारीफ करता नजर आ रहा है। उसने ये भी बताया है कि कैसे उसके देश में ये खास सर्विस देखने को नहीं मिलती है। उसने अपने देश को भी नसीहत दी है कि वो अपने देश में इस सर्विस को अपनाना शुरू कर दें।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फॉरेनर ट्रेन में सफर कर रहा होता है। इसी बीच वो अपने लिए खाना ऑर्डर करता है और उसके लिए वो जोमैटो ऐप ओपन करता है और कानपुर सेंट्रल को सिलेक्ट करता है और उसमें अपना पीएनआर नंबर डालता है। उसके बाद कुछ देर में ही डिलीव्री बॉय आता है और उसके कोच में उसको सीट तक ऑर्डर देने आता है। ये सर्विस देखकर वो फॉरेनर इतना ज्यादा खुश हो जाता है कि वो कहने लगता है कि यूके को भी भारत से कुछ सीखना चाहिए।

यह भी पढ़े -चेहरे को देखकर मत बनाएं अपनी राय, मासूम दिखने वाला ये जानवर है असल में खतरनाक, शेर भी नहीं करते हैं इसका शिकार!

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। करीब 68 हजार लोगों ने इसको लाइक किया है और कई सारे लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ये जबरदस्त है। तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि, डिलीवरी ब्यॉय भी अच्छा है।

Created On :   13 April 2025 8:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story