अजब गजब: सिंगल रहकर इतना थक गया था लड़का कि दुल्हन मांगने पहुंच गया ऐसी जगह, कि वहां पर हो गया भयंकर ड्रामा, जानकर हुए लोग हैरान!

- लड़का सिंगल रहकर गया था थक
- पुलिस स्टेशन जाकर दर्ज करवाई थी कंपलेंट
- पुलिस ने दी थी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर के पुलिस स्टेशनों में आए दिन हजारों नए मामले आते रहते हैं। लेकिन अपराध, गुंडागर्दी और संपत्ति विवाद से हटकर एक युवक शादी न होने की समस्या लेकर यूपी के पुलिस स्टेशन पहुंच गया। आमतौर पर पुलिस के सामने लोग अपने खोए हुए परिचितों या चोरी हुए सामान को ढूंढने के लिए जाते हैं। लेकिन हरदोई के पुलिस स्टेशन में एक युवक आया था वो ऐसी कंपलेंट लेकर आया था जिसको सुनकर सभी लोग हैरान हो गए थे। उसकी ये मांग पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया था। चलिए जानते है क्या है मामला।
युवक ने लगाई विवाह के लड़की ढूंढने की गुहार
बता दें, ये मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के माधौगंज क्षेत्र का है। यहां से कोतवाली थाने में आए हुए एक युवक ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह उसकी कंपलेंट लिखे और उसके लिए एक एमए-बीए पढ़ी लिखी दुल्हन ढूंढे। युवक ने अपनी इस कंपलेंट के पीछे की कहानी बताते हुए कहा-'' मैं बहुत समय से शादी के लिए दुल्हन ढूंढ रहा हूं लेकिन परिवार और समाज की मदद लेने के बाद भी मेरी शादी नहीं हो रही है। अब आप ही मेरी शादी करवाने में मदद कर सकते हैं।''
पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
युवक की फरियाद सुनकर पहले तो थानेदार को लगा कि वह मजाक कर रहा है लेकिन उसकी गंभीरता देखकर उन्होंने मामले पर ध्यान दिया और उसे समझाया। पुलिस ने युवक का मामला दर्ज करने से मना करते हुए कहा कि ऐसे मामलें में पुलिस का हस्तक्षेप करना गलत होगा और युवक को अपने परिजनों और समाज के साथ बात कर शादी के लिए और प्रयास करने चाहिए। पुलिस ने युवक को धैर्य रखने की सलाह दी और घर भेज दिया।
Created On :   15 March 2025 11:49 PM IST