अजब गजब: सीढ़ी पर एक लड़की बना रही थी वीडियो, तो लड़के ने ऐसा किया काम कि लड़की ने लगाया उसको चमाट, कमेंट ने सभी ने लड़की की करी तारीफ!

- सीढ़ी पर बना रही थी लड़की रील
- लड़के ने उसको छूने की करी कोशिश
- वीडियो हो रहा है वायरल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लड़कों को ऐसा लगता है कि लड़कियों के साथ वो कैसे भी व्यवहार कर सकते हैं और बदले में उनको कुछ भी नहीं कहा जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं है, आज कल की लड़कियों में अपनी बात रखने और अपने लिए स्टैंड लेने की पर्याप्त ताकत है। ऐसा ही होना भी चाहिए, आज कल के दौर में लड़कियों को अपना स्टैंड लेना और लड़ना आना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की वीडियो बना रही होती है और लड़का उसको गंदी तरह से छूने की कोशिश करता है लेकिन लड़की उसको ऐसा सबक सिखाती है कि वो भाग ही जाता है।
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मानसी सुरवासे नाम के अकाउंट (@i_mansi_21) से एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें, मानसी एक फैशन और स्टाइलिंग कॉन्टेंट पर काम करती हैं। उनकी वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की वीडियो बना रही होती है और लड़का उसको छूने की कोशिश करता है। मानसी तुरंत पीछे होती हैं और उसको रोकती हैं। पहले उससे डांटती हैं और फिर घुमाकर एक चांटा मारती हैं। मानसी ने वीडियो पोस्ट करने के साथ ही कमेंट में इस वीडियो और उस लड़के के बारे में सारी जानकारी भी दी है।
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को अब तक करीब 15 करोड़ लोग देख चुके हैं। कई सारे लोगों ने कमेंट करके प्रतिक्रिया भी दी है। लोगों ने ये देखकर मानसी पर काफी गर्व किया है। तो कुछ लोगों ने कहा कि, शाब्बाश! क्या थप्पड़ है। एक ने कहा कि, लड़की को अपने लिए लड़ना सीखना चाहिए।
Created On :   29 April 2025 6:06 PM IST