अजब गजब: 'दोस्ती के लिए कुछ भी', अस्पताल में भर्ती लड़का दोस्तों के लिए सलाइन लगे हाथों से ही करने लगा लड़ाई

- दोस्ती के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते
- अस्पताल में भर्ती लड़का अपने दोस्तों के लिए लगा लड़ने
- लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अंग्रेजी की इस कहावत को तो जरूर सुना होंगा 'A friend in need is a friend indeed' यानी जरूरत में काम आने वाला ही सच्चा दोस्त कहलाता है। तभी तो दोस्ती के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर गुजरते हैं। कोई अपने दोस्त के पैसों की दिक्कत में मदद करता है तो कोई अपने दोस्त को ब्रेकअप के दर्द से उभारने में दिन रात एक कर देता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने तो दोस्ती की एक नई मिसाल कायम कर दी है। इस वायरल वीडियो में दोस्तों के लिए बीच इलाज से उठकर लड़ाई करने वाले इस सच्चे दोस्त की हिम्मत और ताकत देख आप भी अपने आप को हंसने से रोक नहीं पाएंगे।
अस्पताल में भर्ती था लड़का
वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक लड़के की तबीयत खराब है और उसे उसके दोस्त लगभग बेहोशी की हालत में अस्पताल के बेड पर लिटा देते हैं। इलाज के लिए लड़के को सलाइन भी लगती है। लेकिन फिर कुछ मिनट बाद जब उसके दोस्तों की किसी दूसरे ग्रुप के साथ मारपीट होने लगती है तो वो लड़का अपने दोस्तों का साथ देने से खुद को रोक नहीं पाता। अपने दोस्तों की मदद के लिए वो युवक ग्लूकोज की पाइप को बिना निकाले बिस्तर से ही सामने वालों को मारने लगता है। यहां तक की दोस्तों की मदद करने के लिए वो युवक ग्लूकोज टंगी हुई पाइप खींचकर दूर खड़े झुंड में हाथापाई करने भी चला जाता है।
मेरा दोस्त हॉस्पिटल मे रिवाइव होने के बाद pic.twitter.com/nVbjemktYB
— Kamal Haasan parody (@Kamal_parody) April 15, 2025
'भाड़ में जाए बिमारी , सलामत रहे दोस्ती हमारी'
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @Karishma_voice नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इस वीडियो के केप्शन में लिखा गया था-'दोस्तों पर संकट देख बंदा भूल गया की वो एडमिट किया गया है...'। वीडियो से कई लोगो ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा- 'भाड़ में जाए बीमारी ,सलामत रहे दोस्ती हमारी।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-'पहले दोस्ती ,इलाज तो बाद में भी करवा लेंगे'।
Created On :   21 April 2025 10:44 PM IST