अजब गजब: स्टेज पर ले जाने के लिए दुल्हन नहीं पकड़ रही थी दूल्हे का हाथ, तो उसने ऐसा किया काम कि सभी लोगों ने बजाई तालियां!

स्टेज पर ले जाने के लिए दुल्हन नहीं पकड़ रही थी दूल्हे का हाथ, तो उसने ऐसा किया काम कि सभी लोगों ने बजाई तालियां!
  • दुल्हन नहीं पकड़ रही थी दूल्हे का हाथ
  • दूल्हे ने स्टेज पर लाने के लिए दुल्हन को उठाया गोद में
  • लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी में बनाए हुए कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कहीं कोई अपनी शादी में नाचता ही नहीं है तो कोई इतना नाचता है कि स्टेज पर उसकी पत्नी ही गिर जाती है। साथ कई सारे एंट्रीज के भी वीडियो वायरल होते हैं। क्योंकि शादी की एंट्रीज भी अनोखी तरह की होती हैं। अब तो दूल्हा दुल्हन की साथ में भी एंट्री होने लगी है। हर वेडिंग फंक्शन में ये हो ऐसा जरूरी तो नहीं है। कई बार दूल्हा दुल्हन की अरेंज मैरिज होती है तो दोनों शरमाते भी बहुत हैं। ऐसा ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

क्या था वीडियो में?

वेडिंग फंक्शन में जयमाल से पहले दुल्हन को स्टेज पर दुल्हे के पास पहुंचना था. दुल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर चढ़ाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया लेकिन दुल्हन शर्म की वजह से हाथ आगे ही नहीं कर रही थी। ऐसे में दुल्हे ने अचानक ही दुल्हन को गोद में उठा कर उसे सरप्रराइज कर दिया था। जैसे ही गोद में उठाया वैसे ही सभी लोग एक्टिव हो गए और तालियां बजाने लगे। फोटोग्राफर्स ने भी यह यादगार लम्हा अपने अपने कैमरों में कैद कर लिया था। इसके बाद ही दुल्हे ने दुल्हन को नीचे उतारा। पूरे ही सीन में दुल्हन बहुत खुश नजर आ रही थी और दूल्हा भी बहुत खुश लग रहा था।

यह भी पढ़े -क्या इंसान के पूर्वज एक दूसरे को मारकर मिटाते थे अपनी भूख ? रिसर्च में हैरान करने वाले खुलासों ने उड़ाए होश

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अभी तक 82 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई सारे लोग कमेंट भी कर रहे हैं और दोनों की शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। एक ने कहा कि, 'मर्द जात में खुशी की लहर है।'इसके अलावा कई और भी मजेदार कमेंट्स आए हैं, एक ने कहा कि, 'इतने में तो हमारे यहां लठ्ठ चल जाते हैं।' तो दूसरे ने कहा कि, 'मैं इतनी खुश क्यों हो रही हूं?'

यह भी पढ़े -नेल कंपनी ने फेक नेल्स के साथ पार्सल कर दिए हाथ, पैकेज खोलते ही लड़की चीखी, कहा- 'ये हाथ मुझे नहीं चाहिए ठाकुर'!

Created On :   20 April 2025 10:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story