अजब गजब: दुनिया में है एक ऐसा देश जहां पर रहते हैं सिर्फ तीन जानवर, यहां पर रहने वाले लोगों की संख्या से रह जाएंगे दंग!

दुनिया में है एक ऐसा देश जहां पर रहते हैं सिर्फ तीन जानवर, यहां पर रहने वाले लोगों की संख्या से रह जाएंगे दंग!
  • दुनिया में है सबसे छोटा देश
  • पॉपुलेशन है इतनी कम कि लोग रह जाएं दंग
  • इस जगह पर कई चीजों पर भी लगा हुआ है बैन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई सारे ऐसे देश हैं जो बहुत ही ज्यादा बड़े होते हैं। ऐसे ही बहुत से ऐसे देश भी हैं जो बहुत ही ज्यादा छोटे होते हैं। जिसमें लोग भी काफी ज्यादा कम देखने को मिलते हैं। आपको आज हम ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सिर्फ तीन इंसान और तीन कुत्ते देखने को मिलते हैं। तो चलिए इस देश के बारे में कुछ और चीजें जानते हैं।

कहां है सबसे छोटा देश?

ये एक ऐसा देश है जहां पर सिर्फ तीन कुत्ते और तीन इंसान रहते हैं वह असल में एक देश नहीं बल्कि इसको माइक्रोनेशन कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर इनकी नौसेना, नौसेना एकेडमी, पोस्ट सेवा, बैंक, अंतरिक्ष कार्यक्रम, रेलवे के साथ-साथ रेडियो स्टेशन तक सब है। ये देश संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा में है।

कितना छोटा है देश?

बता दें, ये देश 11 एकड़ में फैला हुआ है। जिसे दुनिया का ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ गोल्डस्टीन और मोलोसिया रिपब्लिक कहा जाता है। इस देश की स्थापना साल 1977 में हुई थी। इस देश की आबादी को देखें तो ये केवल 38 लोगों की है। अभी के समय में जानें तो यहां पर सिर्फ तीन कुत्ते और तीन इंसान हैं। मोलोसिया रिपब्लिक अपने आपको एक देश मानता है लेकिन इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त नहीं है।

कौन है यहां का राष्ट्रपति?

बता दें, इस देश के राष्ट्रपति केविन वॉघ हैं। इस देश में जाने के बाद आप देखेंगे कि यहां के राष्ट्रपति के नाम के नीचे पूरा शीर्षक लिखा मिलेगा। जो है हिज एक्सिलेंसी ग्रैंड एडमिरल कर्नल डॉक्टर केविन वॉघ। मोलोसिया के राष्ट्रपति एक रईस आदमी हैं। इस देश में घूमने वाले लोगों को एक चीज का ध्यान रखना पड़ता है और वो है कैटफिश और प्याज, ये दोनों ही इस देश में बैन हैं। आप यहां पर ये दोनों चीजें नहीं ले जा सकते हैं। अगर आप लेकर गए हैं तो आपको जेल के दरवाजे के पीछे जाना पड़ सकता है।

Created On :   27 April 2025 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story