अजब गजब: लड़की ने बिस्तर पर पलटाई बोरी, तो अंदर से निकली ऐसी चीज कि लोगों ने तुरंत शुरू किया ट्रोल करना

- लड़की ने अपने बिस्तर पर पलटाई बोरी
- बोरी के अंदर से निकली नोटों की गड्डी
- लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लोग अक्सर तरह-तरह की वीडियोज डालते हैं। कुछ में अपना टैलेंट दिखाते हैं तो कुछ में लोग अपनी रहीसी दिखाते हैं। आपने कई सारे वीडियोज देखे होंगे जिसमें लोग अपना पैसा, दौलत और शोहरत दिखाते हैं। ऐसा ही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पैसों का शो ऑफ करती हुई नजर आ रही थी। उसने बिस्तर पर एक बोरी को पलटाया, जिसमें से नोटों की गड्डियां गिरना शुरू हो गई थीं। लेकिन उस लड़की ने टूटी दीवार के सामने ये वीडियो बनाया था जिसको लोगों ने टारगेट करके काफी ट्रोल किया था।
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक लड़की दिखाई दे रही है जो अपने बिस्तर पर बैठकर एक प्लास्टिक की बोरी खोली और उसके अंदर से नोटों की गड्डियां बाहर गिरने लगी थीं। वो सारी नोट की गड्डियां 500 रुपए की नजर आ रही थीं। हालांकि, ये बताना मुश्किल था कि नोट असली थे या नकली थे। वहीं, पीछे दीवार पर सीमेंट चिपकी हुई नजर आ रही थी। दीवार को प्लास्टर भी नहीं किया गया था। घर की शक्ल-सूरत बहुत अच्छी नहीं लग रही थी, जिसको लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है।
वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो को अब तक 34 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक ने कहा कि, रोड साइट से एक एकड़ जमीन निकाल दी लगता है। वहीं एक ने कहा कि प्लास्टर कराने की औकात नहीं है। तो दूसरे ने कहा कि सबसे पहले दीवार पर प्लास्टर करवा लो दीदी।
Created On :   18 April 2025 7:35 PM IST