अजब गजब: इंडियन लड़का बैंकॉक गया घूमने, रेस्टोरेंट में किया क्रैब ऑमलेट ऑर्डर, कीमत इतनी ज्यादा कि सुनकर लोग रह गए दंग!

- बैंकॉक घूमने गया भारतीय शख्स
- इतना ज्यादा महंगा खाया खाना कि उड़ गए होश
- वीडियो हो रहा है वायरल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह की अलग-अलग डिशेज खाई जाती हैं। कहीं कोई जिंदा जानवर खा जाता है तो कहीं कोई कुछ खाता है। ऐसे ही एक लड़का बैंकॉक घूमने गया था और वहां पर वो एक रेस्टोरेंट पहुंचा जहां पर उसको काफी ज्यादा इंतजार करने के बाद खाना मिला। उसने एक ऐसी डिश खाई जिसको देखकर काफी ज्यादा लोग हैरान हो गए थे। उसने एक ऐसा ऑमलेट खाया जिसमें अंदर क्रैब का मीट भरा हुआ था।
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @dct_eats नाम का अकाउंट है जिसमें खाने पीने के वीडियोज अपलोड होते रहते हैं। उस अकाउंट में ही एक इंडियन लड़के का वीडियो अपलोड हुआ है जिसमें वो बैंकॉक घूमने के लिए गया था। वहां पर उसने रान जे फाय नाम के एक रेस्टोरेंट में खास तरह का ऑमलेट खाया था। शख्स ने वीडियो में बताया है कि जो शेफ है वो 81 साल की महिला है जो आधे घंटे में ही खुद ऑर्डर तैयार करके देती है। अंदर कोई भी ड्रिंक्स पीने की अनुमति नहीं होती है इसलिए लोग बाहर ही सारी ड्रिंक्स पीकर जाते हैं। इसके बाद वो शख्स अंदर गया और उसने पहले प्रॉन नूडल्स खाए जो कि उसको बहुत ज्यादा अच्छा लगा। फिर उसके बाद उस शख्स ने 3500 रुपए का क्रैब ऑमलेट भी खाया था। जो कि नॉर्मल ऑमलेट था लेकिन उसके अंदर क्रैब के मीट की फिलिंग थी। जिसने उसको इतनी महंगी डिश बना दी थी।
वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। उस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक ने कहा है कि, दिल्ली आकर भी अलग-अलग खानों को ट्राई करना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने काफी ज्यादा तारीफ भी की थी।
Created On :   25 April 2025 5:50 PM IST