अजब गजब: इस खतरनाक जंगल में जाने के बाद खो जाते हैं लोग, दुनिया भर में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से फेमस है ये खतरनाक जंगल

इस खतरनाक जंगल में जाने के बाद खो जाते हैं लोग, दुनिया भर में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से फेमस है ये खतरनाक जंगल
  • जापान में स्थित है खतरनाक जंगल
  • लोगों के बचाव का किया प्रबंध
  • लोगों को ढूंढ पाना मुश्किल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जंगल देखने में डरावने और खतरनाक लगते हैं। तो वहीं कुछ जंगल वास्तव में खतरनाक होते हैं। ऐसे ही जापान के प्रसिद्ध ज्वालामुखी माउंट फूजी की तलहटी में स्थित आओकिअजब गजबगाहारा जंगल है। जिसे सुसाइड फॉरेस्ट भी कहा जाता है। यह जंगल खास तौर से आत्महत्या के लिए मशहूर है। यहां पर करीब 500 से ज्यादा लोग आत्महत्या कर चुके हैं। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यह जंगल असल में बहुत खतरनाक है। साथ ही यहां पर आत्महत्या रोकने के लिए सरकार को खास इंतजाम करने पड़े हैं।

आत्महत्या की रोकथाम के लिए पुलिस ने उठाए कदम

आओकिगाहारा जंगल में कई लोग अपने मन में वापस ना लौटने के इरादे से जाते हैं। जापान में पहले से ही आत्महत्या का दर अधिक है। पिछले कुछ सालों में ऐसा माना जाता था कि आओकिगाहारा में भूत प्रेतों का भी वास है। बता दें कि कई लोकप्रिय उपन्यासों और कहानियों में भी आओकिगाहारा को सर्वश्रेष्ठ सुसाइड की जगह बताया गया है। इस जंगल में जाकर लोग आत्महत्या ना करें इसलिए जापान की सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। जिसमें जंगल के प्रवेश द्वार पर कैमरे और गश्त बढ़ाना शामिल है। आत्महत्या को रोकने के लिए पुलिस और सलाहकारों ने पूरे जंगल में कई रास्तों पर संकेत भी लगाए हैं। साथ ही "अपने बच्चों, अपने परिवार के बारे में सावधानी से सोंचे" जैसे संदेश भी लगाए गए हैं जिससे लोग आत्महत्या करने से पहले सोंचे।

जंगल की खूबसूरती का मजा लेने आते हैं लोग

आओकिगाहारा जंगल खतरनाक जंगल के नाम से जाना जाता है। लेकिन तब भी लोग यहां की खूबसूरती का आनंद लेने से नहीं चूकते हैं। इतना खतरनाक होने पर भी लोग यहां घूमने आते हैं। कई पर्यटक तो सिर्फ माउंट फूजी के खूबसूरत नजारे देखने और प्राकृतिक नजारों का मजा लेने जाते हैं। साथ ही इस जगह को इंटरेस्टिंग बनान के लिए यहां पर विशिष्ट लावा पठार, करीब 300 साल पुराने पेड़ और मनमोहक नरुसावा आइस गुफा भी शामिल हैं।

तलाश करना भी है मुश्किल

अगर यहां कोई खो जाता है तो उसकी तलाश करना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। यहां गुम हुए अधिकांश लोग आज तक नहीं मिले हैं। जंगल बहुत बड़ा और घना है इसलिए यहां पर लोगों को ढूंढना और बचाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही इस जंगल के हर हिस्से को कवर कर पाना भी मुश्किल है। इंटरनेट पर भी सुसाइड फॉरेस्ट की परेशान करने वाली फोटोज भरी पड़ी हैं। जिसमें झाड़ियों में छोड़ गए पर्सनल सामान से लेकर मानव हड्डियां भी शामिल हैं।

Created On :   5 Aug 2024 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story