WPL 2025: मुंबई इंडियंस को मात देकर दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल की जीत, 2 विकेटों से मुकाबले में दर्ज की जीत

मुंबई इंडियंस को मात देकर दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल की जीत, 2 विकेटों से मुकाबले में दर्ज की जीत
  • मुंबई इंडियंस को मात देकर दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल की जीत
  • 2 विकेटों से मुकाबले में दर्ज की जीत
  • वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम पर खेला जा रहा था मैच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेटों से जीत दर्ज कर ली है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस 164 रनों पर सिमट गई थी। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट शेष रहते ही जीत हासिल कर ली।

दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मैच काफी रोमांच से भरा था। क्योंकि एक ओर मुंबई जो 164 रनों पर सिमटने के बावजूद मैच को जीतने के काफी करीब पहुंच चुकी थी। तो दूसरी ओर दिल्ली ने आखिरी गेंद पर विरोधी टीम की झोली से जीत चुरा ली।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 42 रनों की और ऑलराउंडर नैट-स्काइवर ब्रंट की 80 रनों की नाबाद पारी के बदौलत 164 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी। ये दोनों बल्लेबाज मैच में टीम की टॉप स्कोरर रहे थे। इऩके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका था।

वहीं, मुंबई के दिए 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा ने 43 रन तो निकी प्रसाद ने 35 रन बनाए, जो कि उऩकी इस जीत में काफी महत्वपूर्ण रहे थे। मैच में शेफाली ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी थी। लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम बिखरती चली गई। लेकिन बाद में निकी ने पारी को संभाला। हालांकि, वह भी सजीवन संजना की गेंद पर पवेलियन रवाना हो गई थी। जिसके बाद टीम को हार का भय सताने लगा था। लेकिन अंत में अरुंधती रेड्डी और राधा यादव ने आखिरी गेंद पर शानदार अंदाज में दो रन भाग टीम को जीत दिलाई।

Created On :   15 Feb 2025 10:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story