Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 8 March 2025 12:00 PM IST
बांग्लादेशियों के खिलाफ वेरिफिकेशन ड्राइव
दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों के खिलाफ एक विशेष वेरिफिकेशन ड्राइव शुरू की है।
- 8 March 2025 11:55 AM IST
सुष्मिता ने महिलाओं के लिए लिखा खूबसूरत नोट
सुष्मिता ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'महिलाओं और उन लोगों के लिए जो एकजुट होने के साथ सहानुभूति रखते हैं, इस बहनापे का हिस्सा बनना कितना सौभाग्य की बात है। आप सभी से कभी मुलाकात नहीं हुई, फिर भी यह जानना... आप मुझे समझते हैं, जैसे मैं आपको'।
- 8 March 2025 11:50 AM IST
बिहार में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, "हिंदुओं का एकजुट होना जरूरी, इकट्ठे रहे तो कोई हरा नहीं पाएगा"
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमंत कथा के दौरान हिंदू एकता को देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अगर एकजुट रहेंगे तो कोई भी हमें तोड़ नहीं पाएगा।
- 8 March 2025 11:45 AM IST
रोजा न रखने पर मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “शमी साहब, आप कमेंट करने वाले उन कट्टर मूर्खों की परवाह मत कीजिए, जिन्हें आपके दुबई की जलती दोपहरी में क्रिकेट के मैदान पर पानी पीने से दिक्कत है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। आप महान भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जो हम सभी को गौरवान्वित कर रही है। मेरी तरफ से आपको और हमारी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
- 8 March 2025 11:40 AM IST
राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ समेत तमाम नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत तमाम नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों और योगदान की प्रशंसा की।
- 8 March 2025 11:35 AM IST
दिल्ली कैबिनेट मीटिंग
दिल्ली सचिवालय पहुंचीं CM रेखा, थोड़ी देर में शुरू होगी कैबिनेट मीटिंग
- 8 March 2025 11:31 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025
महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील नीतीश कुमार
- 8 March 2025 11:20 AM IST
महिला दिवस पर भारतीय रेलवे की ऐतिहासिक पहल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की जम्मेदारी पहली बार पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में दे दी। इस ट्रेन में लोकोपायलट से लेकर कैटरिंग का जिम्मा महिलाओं ने उठाया।
- 8 March 2025 11:16 AM IST
फरवरी में 220 करोड़ से ज्यादा आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन हुए
केंद्र सरकार के मुताबिक फरवरी में करीब 225 करोड़ आधार ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन और 43 करोड़ ई-केवाईसी ट्रांजैक्शन किए गए, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। सरकार ने शुक्रवार को ये जानकारी साझा की।
Created On :   8 March 2025 8:00 AM IST