Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 8 March 2025 11:05 AM IST
आईफा अवॉर्ड 2025
आईफा 7 मार्च से 9 मार्च तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया जा रहा है
- 8 March 2025 11:00 AM IST
महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलने का इंतजार, आतिशी ने किया सवाल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 की आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
- 8 March 2025 10:56 AM IST
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बयान
चीन से ड्रोन अटैक होने पर भारत भी काउंटर अटैक के लिए पूरी तरह तैयार: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी
- 8 March 2025 10:51 AM IST
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बयान
J-K में जहां आतंकवाद का साया था, वहां लाखों टूरिस्ट पहुंच रहे हैं: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी
- 8 March 2025 10:47 AM IST
चेस ग्रैंडमास्टर वैशाली ने किया पीएम मोदी के 'एक्स' हैंडल का संचालन, युवा लड़कियों को दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक्स' हैंडल को संचालित किया। यह कदम पीएम मोदी के उस वादे का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिला दिवस के मौके पर उनके सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। वैशाली ने पीएम के 'एक्स' हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि वह इस मौके से रोमांचित हैं और देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करती हैं।
- 8 March 2025 10:40 AM IST
10वीं की परीक्षा में बांट दिए 12वीं के पेपर
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा में 12वीं के पेपर बांट दिए। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है।
- 8 March 2025 10:35 AM IST
नौ देशों की महिला राजदूतों के दौरे को गौतम अदाणी ने बताया 'उत्साहवर्धक'
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को कहा कि भारत में नौ प्रेरणादायक महिला एंबेसडर और उच्चायुक्तों की मेजबानी करना उनके परिवार के लिए सम्मान की बात है।
- 8 March 2025 10:30 AM IST
महिला दिवस पर पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार ने...
पीएम मोदी ने कहा है कि, हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया
- 8 March 2025 10:28 AM IST
महिला दिवस पर सीएम का तोहफा
दिल्ली में सिर्फ BPL कार्डधारकों को मिलेगा महिला सम्मान योजना का लाभ
- 8 March 2025 10:23 AM IST
महिला दिवस पर PM मोदी
हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया
Created On :   8 March 2025 8:00 AM IST