मध्य प्रदेश चुनाव 2023: जनविरोधी भाजपा सरकार का पतन सुनिश्चित, अजय सिंह का दावा विंध्य से होगी बड़ी जीत

जनविरोधी भाजपा सरकार का पतन सुनिश्चित, अजय सिंह का दावा विंध्य से होगी बड़ी जीत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मप्र में जनता के ऐतिहासिक समर्थन से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार का पतन सुनिश्चित है। अजय सिंह ने विंध्य से बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता का उत्साह यह कह रहा है कि कांग्रेस के पक्ष में विन्ध्य की जनता इतिहास लिखने जा रही है।

रीवा जिले की त्योंथर और सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से महगाई आसमान छू रही है। लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी की स्थिति यह है कि काबिल और पढ़े लिखे युवा रोजगार न मिल पाने की वजह से आत्महत्या के लिए विवस हो रहे हैं। सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है उससे हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के 2 लाख तक कर्जे माफ किये थे लेकिन भाजपा सरकार अब उनसे ब्याज सहित वसूल रही है और कर्ज न चुकाने की स्थिति में किसानों को जेल में ठूंस रही है।

अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा की जनता के साथ दुश्मनों जैसा किये गए व्यवहार के कारण प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। अजय सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा नफरत का जो बीज बोया जा रहा है उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकार को इतिहास की सबसे भृष्ट सरकार बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब संगठित होकर ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करें।

Created On :   6 Nov 2023 2:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story