मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जे.के. जैन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जे.के. जैन के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • सीएम मोहन यादव ने जे. के. जैन के निधन पर जताया शोक
  • अपने सेवाकाल में कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे जे. के. जैन
  • सीएम ने शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्यप्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी जे. के. जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. जैन अपने सेवाकाल में कर्तव्यों के प्रतिसमर्पित रहे। उनके असामयिक निधन से प्रदेश और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति और स्व. जैन के शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Created On :   15 April 2025 2:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story