मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर किया नमन

By - Bhaskar Hindi |12 April 2025 12:56 AM IST
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर किया नमन
- वंचितों के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा
- समरस समाज के निर्माण के लिए सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा को समाज के कल्याण की कुंजी मानने वाले महात्मा फुले का जीवन शोषितों व वंचितों के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।
उनके विचार समरस समाज के निर्माण के लिए सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
Created On :   12 April 2025 12:56 AM IST
Next Story