Dhanashree Alimony: क्या युजवेंद्र चहल ने सही में दिए धनश्री को 60 करोड़ रुपए? परिवार वालों ने खुद ही बताया सच

- युजवेंद्र चहल और धनश्री का हुआ तलाक
- एलिमनी की रकम को लेकर विवाद आया सामने
- परिवार वालों ने खुद की पुष्टि
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ समय से ही भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। बता दें, उनकी चर्चाएं क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही हैं। क्योंकि चहल का उनकी वाइफ एक्ट्रेस धनश्री वर्मा से हो गया है। कुछ दिनों पहले ही दोनों के तलाक की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब एलिमनी की रकम को लेकर नया विवाद खड़ा हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि, चहल ने एलिमनी के तौर पर धनश्री को 60 करोड़ रुपए दिए हैं।
दोनों लंबे समय से रह रहे थे अलग
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। दोनों बीते करीब डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर दिया था। गुरुवार, 20 फरवरी को बांद्रा के फैमिली कोर्ट में दोनों के तलाक की आखिरी सुनवाई हुई है। इस दौरान ही दोनों वहां मौजूद भी रहे थे। इसके बाद ही खबर सामने आई थी कि धनश्री ने एलिमनी के तौर पर 60 करोड़ रुपए लिए हैं। लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है, इसकी पुष्टि धनश्री की वकील ने की है।
धनश्री की वकील ने क्या कहा?
धनश्री की वकील ने एलमिनी की रकम को गलत बताया है। मीडिया से बातचीत के दौरान धनश्री की वकील ने बताया है कि, 60 करोड़ रुपए एलिमनी की रकम वाली खबर झूठी है। मीडिया में गलत रिपोर्ट्स दी जा रही हैं। उन्हें पहले फैक्ट चेक करना चाहिए था, उन्होंने आगे कहा कि, ये मामला अभी भी कोर्ट में ही है। मीडिया को पहले ही चेक कर लेना चाहिए था।
धनश्री हो रही हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल
बता दें, जब से 60 करोड़ एलिमनी की रकम की खबर सामने आई है, तब से ही धनश्री सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल की जा रही हैं। ट्रोलर्स उनको मतलबी और मौकापरस्त तक कह रहे हैं। वहीं, कई लोग उन्हें लालची बोल रहे हैं।
Created On :   21 Feb 2025 6:05 PM IST