IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को उसके घर में घुसकर रौंदा, लगातार चौथी चार जीत दर्ज कर प्वाइंट्स के टॉप-3 में बनाई जगह

मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को उसके घर में घुसकर रौंदा, लगातार चौथी चार जीत दर्ज कर प्वाइंट्स के टॉप-3 में बनाई जगह
  • मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
  • प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची
  • रोहित शर्मा फिर बने मुंबई की जीत के हीरो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल के 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जबाव में मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो रोहित शर्मा और बॉलर ट्रेंट बोल्ट रहे। रोहित लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया, वहीं बोल्ट ने चार विकेट लिए। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के 8 अंक हो गए और उसने अंक तालिका में तीसरे स्थान पर जगह बना ली।

इससे पहले हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। SRH ने 35 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिए। यहां से हेनरिक क्लासन और अभिनव मनोहर ने 99 रन की पार्टनरशिप की और टीम को 143 तक पहुंचाया। 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने महज 16वें ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हालांकि मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन रोहित ने आक्रमक रुख जारी रखा। जिसकी बदौलत मुंबई ने पॉवरप्ले में केवल 1 विकेट खोया और स्कोरबोर्ड पर 56 रन टांग दिए। रोहित शर्मा ने 35 गेंद में अर्धशतक जड़ा। 9 साल बाद आईपीएल में रोहित ने बैक टू बैक अर्धशतक जड़े। रोहित शर्मा ने 46 गेंद में 70 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 19 गेंद में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली और नाबाद लौटे। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट - अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

मुंबई इंडियंस - रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट - रोहित शर्मा, कोर्बिन बॉश, सत्यनारायण राजू, राज बावा, रॉबिन मिंज।

Created On :   24 April 2025 12:08 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story