U-19 World Cup: सातवीं बार भारत ने अपने नाम किया अंडर-19 टी-20 विश्व कप का खिताब, अब तक इन कप्तानों के नेतृत्व में टीम इंडिया ने जीता है ट्रॉफी

सातवीं बार भारत ने अपने नाम किया अंडर-19 टी-20 विश्व कप का खिताब, अब तक इन कप्तानों के नेतृत्व में टीम इंडिया ने जीता है ट्रॉफी
  • सातवीं बार भारत ने अपने नाम किया अंडर-19 टी-20 विश्व कप का खिताब
  • सबसे पहले साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीता था खिताब
  • विराट कोहली की कप्तानी में भी जीत चुकी है खिताब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए फाइनल मैच में निकी प्रसाद की कप्तानी वाली टीम टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेटों से रौंद दिया। टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ ही कप्तान निकी प्रसाद ने भारतीय पुरुष टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ की एक खास कल्ब में एंट्री कर ली है।

दरअसल, भारतीय पुरुष और महिला टीम ने कुल मिलाकर 7 बार अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया है। बता दें, ये खिताब पहली बार भारत ने मोहम्मद कैफ की अगुवाई में साल 2000 में जीता था। चलिए आज हम जानेंगे उन सभी कप्तानों के बारे में जिनके नेतृत्व में भारत की जूनियर टीम ने अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी जीती है।

2000 - मोहम्मद कैफ

जैसा की हमने पहले बताया, ये ट्रॉफी पहली बार भारत ने साल 2000 में पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीती थी। इस दौरान उन्होंने खिताबी जंग में श्रीलंका को 6 विकेटों से मात दिया था।

2008 - विराट कोहली

इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। भारत की जूनियर टीम ने साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में प्रोटियाज टीम को 12 रनों से मात देकर ये खिताब अपने नाम किया था।

2012 - उन्मुक्त चंद

अंडर-19 विश्व कप के खिताबी जंग में तिसरी बार भारत ने ट्रॉफी साल 2012 में उन्मुक्त चंद की अगुवाई में जीती थी। इस दौरान टीम इंडिया ने कंगारूओं को 6 विकेटों से धूल चटाई थी।

2018 - पृथ्वी शॉ

इसके ठीक 6 सालों बाद यानी 2018 में टीम इंडिया ने भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की कप्तानी के अंदर ये टाइटल अपने नाम कर लिया था। इस साल उन्होंने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेटों से रौंदा था।

2022 - यश धूल

इसके बाद साल 2022 में भारत यश धुल की कप्तानी के अंदर फिर से ये ट्रॉफी लेकर आई थी। टूर्नामेंट के इस सीजन के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड को 4 विकेटों से हराया था।

2023 - शेफाली वर्मा

आखिरी बार टीम इंडिया ने ये खिताब साल 2023 में शेफाली वर्मा की कप्तानी के अंदर जीता था। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड को 7 विकेटों से मात दिया था।

Created On :   2 Feb 2025 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story