Padma Awards: श्रीजेश पद्म भूषण तो अश्विन को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को हाथों मिला सम्मान

श्रीजेश पद्म भूषण तो अश्विन को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को हाथों मिला सम्मान
  • भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश को मिला पद्म भूषण
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर को मिला पद्मश्री
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को हाथों मिला सम्मान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम को दो बार ओलंपिक पदक जीताने वाले पूर्व गोलकीपर और कप्तान पीआर श्रीजेश और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आज यानी सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोमवार 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान श्रीजेष को पद्म भूषण तो अश्विन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इस दौरान देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

टीम इंडिया के सफलतम स्पिनरों में एक थे अश्विन

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर ने बीते साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अपने संन्यास का ऐलान किया था। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अश्विन टीम इंडिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट के 106 मैचों में 537, वनडे के 116 मैचों में विकेट और टी-20 के 65 मैचों में 72 विकेट झटके हैं। फिलहाल अश्विन क्रिकेट के सबसे बड़े लीग यानी आईपीएल में टूर्नामेंट के सफलतम टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

भारत को कई मौकों पर श्रीजेश ने दिलाया है सम्मान

भारत को हॉकी में दो बार ओलंपिक पदक दिलाने वाले विकेटकीपर कप्तान जिन्हें टीम इंडिया का दीवार भई कहा जाता है, बीते साल पेरिस ओलंपिक के बाद अपने संन्यास का ऐलान किया था। फिलहाल वह भारत की जूनियर टीम को कोचिंग दे रहे हैं। साल 2010 में डेब्यू करने के बाद श्रीजेश ने भारत को कई मौकों पर सम्मान दिलाया है। इनमें 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल और 2018 में खेले गए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 एफआईएच पुरुष चैंपियनशिप का फाइनल शामिल है।

इसके अलावा वह साल 2022 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक, साल 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे। साल 2022 में भारतीय टीम ने उन्हीं के कप्तानी में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हाल ही में उन्होंने देश को पेरिस ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाया था। बता दें, श्रीजेश को इससे पहले बीते 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Created On :   28 April 2025 8:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story