Sudiraman Cup 2025: हार के बाद जीत की उम्मीद जिंदा करने के इरादे से इंडोनेशिया के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी निगाहें

- टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत को डेनमार्क के खिलाफ 1-4 से मिली थी हार
- अब जीत की उम्मीद जिंदा करने के लिए इंडोनेशिया के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया
- पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पर रहेंगी निगाहें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में खेले जा रहे सुदीरमन कप 2025 में भारत की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही। टूर्नामेंट में भारत के अभियान की शुरुआत डेनमार्क के खिलाफ मैच में 1-4 से हार के साथ हुई। इस हार के परिणामस्वरूप अब भारत को नॉकआउट चरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब टीम इंडिया को अपनी जीत की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अगले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी।
बता दें, टूर्नामेंट के ग्रुप-डी में केवल दो टीमों को जीत मिली है। ऐसे में भारत को मंगलवार को इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने की जरूरत होगी। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में असफल रहती है तो इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला उनका तीसरा मुकाबला केवल औपचारिकता के लिए ही रह जाएगा।
हालांकि, इंडोनेशिया के खिलाफ मंगलवार को भारत की जीतने की उम्मीदे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में दो मौकों पर इंडोनेशिया के शीर्ष पुरुष एकल खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को मात दिया है।
इसके अलावा विमेंस सिंग्लस में भी भारत के जीतने के चांसेज है। क्योंकि इंडोनेशियाई खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग इस बार नहीं खेल रही है। उनकी जगह भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का सामना निया की 11वें नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। बता दें, सिंधु ने इससे पहले पुत्री कुसुमा को दो मौकों पर मात दिया है।
हालांकि, डबल्स मैचों में भारत को कड़ी टक्कर मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडोनेशिया के पास डबल्स में खिलाड़ियों की मजबूत टीम है। जिसमें फजर अल्फियान, मुहम्मद रियान अर्दिआंतो, लियो रोली कारनान्डो, मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और डैनियल मार्थिन शामिल हैं। बता दें, ये सभी खिलाड़ी वर्ल्ड के टॉप-10 खिलाड़ियों में शुमार हैं।
Created On :   28 April 2025 10:14 PM IST