Tokyo Olympics 2020 : गोल्फ में अदिति अशोक ने बढ़ाई पदक की उम्मींदे

- गोल्फ स्ट्रोक प्ले के तीसरे दौर में दूसरे स्थान पर अदिति
- अगर शनिवार को कोई खेल नहीं होता है
- तो अदिति रजत पदक जीत जायेंगी
- खराब मौसम के कारण टला चौथा दौर
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शुक्रवार को महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के तीसरे दौर में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने अंडर-थ्री पर अपना राउंड पूरा करने के लिए होल्स 4, 6, 7, 15 और 17 पर बर्डी किया। वह फिलहाल कुल 201 अंक के साथ 12-अंडर है। हालांकि, अदिति के लिए राउंड एक और दो बेहतर थे, जहां उन्होंने 4-अंडर और 5-अंडर समाप्त किया।
अदिति ने न्यूजीलैंड की लिडिया को पर दो स्ट्रोक की बढ़त हासिल की, जो ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन के साथ तीसरे स्थान पर है, दोनों 10-अंडर हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका की नेली कोर्डा (-15) कुल 198 के साथ लीडरबोर्ड पर पहले स्थान पर है और अदिति पर तीन-स्ट्रोक की बढ़त बनाए हुए है.
चौथा राउंड आज ही आयोजित होना था लेकिन खराब मौसम के कारण शनिवार, 7 अगस्त, 3:00 बजे IST के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। अगर शनिवार को कोई खेल नहीं होता है, तो अदिति अशोक रजत पदक जीतेंगी और गोल्फ में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।
इस बीच, अन्य भारतीय, दीक्षा डागर, एक ओवर के साथ तीसरे राउंड में समाप्त हुईं और कुल 7-ओवर के साथ 51 वें स्थान पर रहीं।
Created On :   6 Aug 2021 12:03 PM IST