धोनी IPL का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं ? माही ने दिया ये जवाब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी किक्रेट से कब संन्यास लेंगे, वर्ल्ड कप खत्म होने से पहले इस बार में कुछ भी कह पाना मुश्किल है, लेकिन धोनी के फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि धोनी ने अगला आईपीएल खेलने के संकेत दे दिए हैं। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने फाइनल मैच के बाद धोनी से लंबी बातचीत की। इस दौरान धोनी ने मैच को लेकर कई जरूरी पाइंट पर चर्चा की। इसी दौरान धोनी ने कहा कि दोनों टीमों ने कई सारी गलतियां कीं और जिस टीम ने एक गलती कम की, उसी की जीत हुई।
बातचीत के दौरान मांजरेकर ने जब धोनी से यह पूछा कि अगले साल भी वह आईपीएल में होंगे, तो धोनी रहस्यपूर्ण जवाब देकर चले गए। इंटरव्यू के बाद मांजरेकर ने जाते-जाते धोनी से कहा, शानदार सफर रहा।आपको अगले सीजन में फिर देखने की उम्मीद है। इस पर धोनी ने कहा, "हां, उम्मीद है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों एक रन से हार मिली। सुपर किंग्स आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी। मुंबई ने उसे हराकर चौथी बार खिताब जीता।
मैच के बाद धोनी ने कहा, मैच बड़ा मजेदार हो गया था जिसमें दोनों टीमें एक दूसरे को ट्रॉफी पास कर रही थीं। बता दें कि मैच में मुंबई की तरफ से तीन कैच छोड़े गए, वहीं चेन्नै ने दो विकेट रन आउट से गंवाए। धोनी यहां उन्हीं का जिक्र कर रहे थे। धोनी ने कहा, आज का गेम ऐसा था जिसमें बेहतर करने की गुंजाइश थी। यह काफी मजेदार गेम था। दोनों ही टीमें एक दूसरे को ट्रॉफी पास कर रही थीं।
लंबे समय से धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाएं चल रही है कि कहा जा रहा है कि 37 साल के धोनी इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने किसी प्रकार का संकेत नहीं दिया है। आईपीएल के इस सीजन में सभी ने धोनी का खेल और फिटनेस देखी है।
Created On :   13 May 2019 1:01 PM IST