Lionel Messi In India: पहली बार नहीं, इससे पहले भी इंडिया आ चुके हैं मेस्सी, ये दिग्गज फुटबॉलर भी कर चुके हैं भारत का दौरा

पहली बार नहीं, इससे पहले भी इंडिया आ चुके हैं मेस्सी, ये दिग्गज फुटबॉलर भी कर चुके हैं भारत का दौरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट के कई दीवाने हैं लेकिन फुटबॉल देखने वालों की भी कोई कमी नहीं है। देश में फुटबॉल को चाहने वाले कई लोग हैं। उन्हीं फुटबॉल के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेस्सी इस साल के सितंबर महीने में भारत आने वाले हैं। और ना केवल मेस्सी, पूरी अर्जेंटीना की टीम भारत आने वाली है। बता दें, अर्जेंटीना की टीम भारत के केरल राज्य में टीम इंडिया के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलने आ रही है।

इस बात की जानकारी केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने पिछले साल नवंबर में कर दी थी। लेकिन उस वक्त इस बात का खुलासा नहीं हुआ था कि अर्जेंटीना की टीम कब यहां आने वाली है। हालांकि, एचएसबीसी इंडिया ने एक आधिकारीक बयान जारी कर बताया कि लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अक्टूबर में भारत आने वाली है। बता दें, दोनों टीमों के बीच ये फ्रेंडली मैच केरल के कोच्ची में खेला जाएगा।

साल 2011 में पहली बार आए थे भारत

लेकिन क्या आप जानते हैं ये पहली बार नहीं है जब मेस्सी भारत में कोई मैच खेलने आने वाले हैं। इसके पहले भी स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी भारत का दौरा कर चुके हैं। बता दें, साल 2011 में पूरी अर्जेंटीना टीम के साथ भारत आए थे। उस दौरान उन्होंने कोलकाता के सॉल्ट लेक में वेनेजुएला के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेला था। इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत हासिल कर ली थी। इस दौरान मैच के 67वें मिनट में निकोलस ओटामेंडी ने एकमात्र गोल किया था।

सितारों से सजी अर्जेंटीना की टीम में मेस्सी के अलावा कई महान खिलाड़ी शामिल थे। लियोनेल मेस्सी सितारों की इस टीम के की प्लेयर थे, लेकिन जेवियर मास्चेरानो, एंजेल डि मारिया, गोंजालो हिगुएन जैसे खिलाड़ियों ने भी मैच खेला था। सर्जियो अगुएरो भी एक विकल्प के रूप में आए। एलेजांद्रो सबेला उस समय अर्जेंटीना टीम के कोच थे।

ये खिलाड़ी भी कर चुके भारत का दौरा

बताते चलें, सिर्फ लियोनेल मेस्सी ही नहीं दुनियाभर के कई महान फुटबॉलर भारत का दौरा कर चुके हैं। इसमें सर्जियो रोमेरो, जेवियर माशेरानो, मार्टिन डेमीचेलिस, पाब्लो जबलेटा (फेडेरिको फर्नांडीज), निकोलस ओटामेंडी मार्कोस रोजो, लूचो गोंजालेज (जोस सोसा), एंजेल डि मारिया, रिकार्डो अल्वारेज (जेवियर पास्टर), लियोनेल मेस्सी, गोंजालो हिगुएन (सर्जियो अगुएरो) शामिल थे।

Created On :   27 March 2025 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story