IPL 2025: 13हजारी बने किंग कोहली, MI के खिलाफ किंग कोहली ने रच डाला इतिहास, यूनिवर्स बॉस के खास कल्ब में की एंट्री

- 13हजारी बने किंग कोहली
- MI के खिलाफ किंग कोहली ने रच डाला इतिहास
- यूनिवर्स बॉस के खास कल्ब में की एंट्री
- बन गए 13000 टी-20 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में एक बड़ा कारनामा कर दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में उन्होंने टीम की पारी की शुरुआत की और काफी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन बल्लेबाजी के दौरान जैसे ही उन्होंने अपने 17 रन पूरे किए वैसे ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया।
दरअसल, बल्लेबाज विराट कोहली ने ओवरऑल टी-20 करियर में अपने 13000 रन पूरे कर लिए हैं। बता दें, इस मैच से पूर्व कोहली इस आंकड़े से केवल 17 रन दूर थे। लेकिन मुकालबे के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जैसे ही कोहली ने कवर्स की ओर चौका लगाया वैसे ही उन्होंने 13000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
ओवरऑल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
14562 - क्रिस गेल (455 पारी)
13610 - एलेक्स हेल्स (490 पारी)
13557 - शोएब मलिक (514 पारी)
13537 - कीरोन पोलार्ड (617 पारी)
13050 - विराट कोहली (386 पारी)
क्रिस गेल के खास कल्ब में की एंट्री
कोहली ने इस आंकड़े को पार करने के साथ ही क्रिस गेल और एलेक्स हेल्स की एक खास कल्ब में एंट्री कर ली। बता दें, दुनिया में अब तक केवल चार बल्लेबाजों ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ये आंकड़ा पार किया है। वहीं, अब कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें और पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज
जानकारी के लिए बता दें, कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 13000 रनों का आंकड़ा 386 पारियों में पार किया। इसी के साथ वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर एलेक्स हेल्स को पछाड़ दिया है। बता दें, 1300 रनों के आंकड़े को सबसे तेज पार करने के मामले में पूर्व कैरेबीयाई बल्लेबाज क्रिस गेल टॉप पर हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 381 पारियों में हासिल की थी।
टी-20 में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (पारी के हिसाब से)
381 - क्रिस गेल
386 - विराट कोहली
474 - एलेक्स हेल्स
487 - शोएब मलिक
594 - कीरोन पोलार्ड
Created On :   7 April 2025 9:52 PM IST