IPL 2025: जीत के साथ MI के गेंदबाज दीपक चाहर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ट्रेंट बोल्ट के खास फेहरिस्त में बनाई जगह

जीत के साथ MI के गेंदबाज दीपक चाहर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ट्रेंट बोल्ट के खास फेहरिस्त में बनाई जगह
  • MI ने DC को 12 रनों से घर में घुसकर रौंदा
  • जीत के साथ MI के गेंदबाज दीपक चाहर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
  • ट्रेंट बोल्ट के खास फेहरिस्त में बनाई जगह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक के बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर 205 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम केवल 193 रनों पर सिमट गई थी। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में 12 रनों से जीत हासिल कर ली। लेकिन गेंदबाजी के दौरान मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के लिए पारी का पहला ओवर दीपक चाहर ने डाला था। इस दौरान उन्होंने अपने स्पेल की पहली गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका जेक फ्रेजर-मैकगर्क के विकेट के तौर पर दिया था। इस विकेट के साथ दीपक आईपीएल इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें जल्दी विकेट चटकाने के लिए जाना जाता है।

इस दौरान दीपक ने ऑफ के बाहर अच्छी लेंथ पर एक स्विंगर गेंद डाली थी। उनकी इस डिलीवरी पर मैकगर्क ने बिना पैर हिलाए गेंद को बहुत जल्दी आगे बढ़ाया और कवर्स की दिशा में खेला जहां विल जैक्स ने गेंद को लपक लिया। इसी के साथ दीपक आईपीएल इतिहास के उन गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाए हैं। बता दें, इस फेहरिस्त के पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं।

ट्रेंट बोल्ट - 31 विकेट

भुवनेश्वर कुमार - 27 विकेट

प्रवीण कुमार - 15 विकेट

दीपक चाहर - 14 विकेट

संदीप शर्मा - 13 विकेट

Created On :   14 April 2025 2:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story