IPL 2025: मैच के दौरान घटी दुर्घटना, गेंद पकड़ने के चक्कर में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर, वायरल हुआ वीडियो

- MI ने DC को 12 रनों से घर में घुसकर रौंदा
- मैच के दौरान घटी दुर्घटना
- गेंद पकड़ने के चक्कर में दो खिलाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 206 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने बल्ले से टीम के लिए जोरदार शतक जड़ा था। लेकिन इस दौरान उनके एक शॉट के चक्कर में दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए। मैच के दौरान घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान घटी थी। इस दौरान मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा स्ट्राइक पर थे। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक ने गेंद को हवा में उछाला। जिसके बाद गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर तेजी से बढ़ रही थी। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी आशुतोष शर्मा और मुकेश कुमार गेंद के पीछे भागे। इस दौरान मुकेश शॉर्ट थर्ड मैन पर तो आशुतोष बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े थे। गेंद के पीछे भागते हुए दोनो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।
दोनो खिलाड़ियों के आपस में भिड़ने के बाद टीम के मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचे। उनके भिडंत की वजह से मैच भी कुछ वक्त के लिए रुक गया था। जिसके बाद दोनो खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भी कर दिया गया था। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने दो सब्स्टिट्यूड खिलाड़ियों को फील्डिंग के लिए बुलाया। हालांकि, दोनो खिलाड़ियों की चोट इतनी गंभीर नहीं है। वहीं, मुकेश तो बाद में मैदान पर भी लौट गए थे।
मैच की बात करें तो, मुंबई इंडियंस के दिए टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम केवल 193 रनों पर सिमट गई। बता दें, मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली हार है। इसके पहले उन्होंने अपने पहले खेले गए 4 मैचों में शानदार जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस की इस रोमांचक जीत में 19वें ओवर में फील्डिरों की ली गई अजीबोगरीब हैट्रिक की अहम भूमिका रही थी।
Created On :   14 April 2025 12:50 AM IST