IPL 2025: घरेलू मैदान पर लय बरकार रखने के इरादे से उतरेगी DC, MI बनाना चाहेगी पॉइंट्स टेबल पर बढ़त, यहां देखें क्या हो सकती है दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

घरेलू मैदान पर लय बरकार रखने के इरादे से उतरेगी DC, MI बनाना चाहेगी पॉइंट्स टेबल पर बढ़त, यहां देखें क्या हो सकती है दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
  • IPL 2025 के 29वें मुकाबले में होगी MI और DC की टक्कर
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा मुकाबला
  • भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी मैच की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के रविवार को खेले जाने वाले डबल हेडर में दूसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है। टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन के 29वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाने वाला है। दोनो टीमों के बीच इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरु होगी।

टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स लगातार चार जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स सीजन की इकलौती ऐसी टीम है जिन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं, मुंबई इंडियंस 5 में से केवल 1 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स अपने होमग्राउंड पर खेले जाने वाले पहले मैच के लिए काफी उत्साहित है। वह इस मुकाबले में जीत के साथ अंक तालिका में अपनी जगह सुरक्षित करना चाहेगी। जबकि मुंबई इंडियंस जीत की बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

पिच रिपोर्ट

दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम के पिच रिपोर्ट की बात करें तो, यहां की सतह जो कि पहले धीमी और लो स्कोरिंग मैच के लिए जानी जाती थी अब एक हाई स्कोरिंग और बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग में बदल चुकी है। बता दें, बीते साल खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग में इसी मैदान पर बल्लेबाजों ने काफी आसानी से बड़ा स्कोर खड़ा कर लेते थे। कई बार तो स्कोर 250 रनों के पार भी पहुंच जाता था। ऐसे में देखा जाए तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक सफल ऑप्शन साबित हो सकता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें, टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई इंडियंस कुल 35 बार दिल्ली कैपिटल्स का सामना कर चुकी है। इन 35 मैचों में एमआई ने 19 तो दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैच जीते हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिखाई देता है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स मौजूदा फॉर्म को मद्देनजर रखते हुए ये हेड टू हेड आंकड़े गलत साबित हो सकते हैं।

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स

फाफ डू प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस

विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।

Created On :   13 April 2025 12:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story